... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
A moisturizer is a must in winter, regardless of what type of skin you have.
नवबंर महीना शुरु हुआ और बस इंतज़ार शुरु हो गया सर्दियों का। क्योंकि नवंबर के बाद हवा में ठंडक बढ़ने लगती है। सर्दियां शुरु होते ही दौर शुरु हो जाता है शादियों, त्योहारों, जश्न और सैर-सपाटे का भी। लेकिन इन सबके बीच सबसे सुंदर दिखना भी तो ज़रूरी है जो सर्द हवाओं के बीच काफी मुश्किल हो जाता है। रुखे-सूखे बाल औऱ कटी-फटी त्वचा आपके चेहरे की रौनक न छीन लें इसीलिए अपनाए इन 10 ब्यूटी टिप्स को और लीजिए गुलाबी सर्दियों का मज़ा।
1. गुनगुने पानी से नहाएं
ठंड के मौसम में आपको अपने बालों और त्वचा का थोड़ा ज़्यादा ध्यान रखना होता है। सर्दियों में आपका मन करता है गर्म पानी से नहाने का। लेकिन बहुत अधिक गर्म पानी से नहाना आपके बालों और त्वचा के लिए नुकसान दायक है। साथ ही यह कई बीमारियों का भी कारण बनता है। इसलिए सर्दियों में नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए जो न ज़्यादा गर्म हो और न ज़्यादा ठंडा। ऐसा शैम्पू इस्तेमाल कीजिए जो माइल्ड हो और बालों को रुखा न बनाए। साथ ही मॉश्चराइज़िंग साबुन से नहाएं। ठंडा पानी या गर्म पानी- कौन-सा पानी पीना सेहत के नजरिये से बेहतर होता हैं?
2. एक्स्फोलीएट करें
सर्दियों में हवा के बदलते रुख़ और तापमान का त्वचा पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए नहाते समय लूफा से मृत त्वचा या डेड स्किन साफ करना न भूलें। सर्दियों में दिल को स्वस्थ रखने के लिए रखें ख़ास ख़्याल
3. त्वचा को मॉश्चराइज़ करें
सर्दियां आते ही हम पेट्रोलियम जेली और कोल्ड क्रीम ज़रूर खरीदते हैं जो हमारी त्वचा की नमी बनाए रखने का काम करती हैं। जी हां, हमारी भी सलाह यही है कि सर्दियों को मौसम में रोज़ अपनी त्वचा को मॉश्चराइज़ करें। शरीर के खुले हुए हिस्सों जैसे हाथ, नाखून, पांव और होठों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि ठंडी हवा का प्रभाव इनपर सबसे अधिक पड़ता है। होठों को फटने से बचाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। इस तरह त्वचा को भरपूर नमी और पोषण मिलेगा और सर्दियों में त्वचा नर्म और मुलायम बनी रहेगी।
4. सनस्क्रीन न भूलें
क्या आपको भी लगता ही कि सनस्क्रीन केवल गर्मियों में इस्तेमाल करनी चाहिए? जी नहीं, जब भी आप धूप में बाहर जाएं सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। सर्दियों में तो समस्क्रीन लगाना चाहिए क्योंकि हम धूप सेंकने के लिए बार-बार घर से बाहर जो निकलते हैं ।क्या आप भी करते है सर्दियों में ग़लतियां कुछ ऐसी?
5. डियोडरेंट कम लगाएं
जैसा कि सर्दियों में बहुत कम पसीना आता है इसलिए अल्कहोल ही अत्यधिक मात्रावाले डियोडरेंट का इस्तेमाल कम करना चाहिए। ऐसे उत्पादों से त्वचा की नमी कम होती है और वह रुखी-सूखी बनने लगती है। अल्कोहल रहित प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कीजिए।
6. शैम्पू के बाद कंडीशनर ज़रुर लगाएं
गर्मियों में कम पसीना आने की वजह से आपको बार-बार शैम्पू करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर आप बार-बार शैम्पू करती रहेंगी तो सर की त्वचा और बाल रुखे-सूखे से होने लगेंगे। माइल्ड शैम्पू और हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं। बहुत गर्म पानी से आपके बाल कड़क और ड्राई हो जाएंगे। जब भी शैम्पू करें कंडीशनर ज़रुर लगाएं। नारियल का तेल भी बालों की कंडीशनिंग का एक अच्छा तरीका है।
7. बालों में रोज़ तेल लगाएं
वैसे आपकी भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अपनी व्यस्तता के बीच अपने बालों की ज़रूरतों का भी ख़्याल रखें। रोज़ अपने सर की तेल से मालिश करें। इससे न केवल रक्त का प्रवाह अच्छा रहेगा बल्कि आपके सर की त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी।
8. समझदारी से चुनें अपना स्टाईल
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्ल आयरन जैसी चीजें गर्मी की मदद से बालों की स्टाइलिंग का काम करती हैं। सर्दियों में इनका इस्तेमाल आपके बालों को और भी रुखा बना सकता है। अगर इस्तेमाल करना ही है तो हेयर ड्रायर कूल मोड पर इस्तेमाल करें। इससे समय ज़रूर लगेगा लेकिन आपके बालों की नमी बनी रहेगी। प्लास्टिक या धातु की बजाय लकड़ी के हेयरब्रेश और कंघी इस्तेमाल कीजिए। अगर आपके पास समय हो और आपकी पैसे खर्च कर सकें तो किसी हेयर सलोन में जाकर प्रोटीन ट्रीटमेंट ले सकती हैं।
10. बालों को ढंककर रखें
ऊनी टोपी, स्कार्फ, मफलर, दुपट्टे और स्टोल जैसी चीजें स्टाईल के लिहाज से काफी पसंद की जाती हैं वहीं इनसे आपके बाल टूट भी सकते हैं, विशेषकर आपकी गर्दन और माथे के आसपास के बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ठंड से बचने के लिए टोपी वगैरह को बहुत कसकर न पहनें। अपने सर की त्वचा में हवा लगने के लिए उन्हें ढ़ीला-ढ़ाला ही पहने और बीच-बीच में टोपी निकालते भी रहें।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock