चेहरे पर निकले सफेद दानों को फोड़ना होता है ख़तरनाक, जाने क्यों!

जानिये whitehead से जुड़ी सही जानकारी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

चेहरे पर अक्सर सफेद दाने निकल आते हैं जिन्हें वाइटहेड (whitehead) भी कहा जाता है। ये दाने आपका लुक खराब करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपके माथे, नाक के आसपास और गाल पर ये सफेद दाने क्यों निकलते हैं? मुंबई के क्रिटीकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट सेजल शाह से हमने इसी समस्या से जुड़े कुछ सवाल पूछे।

जिस तरीके से ऑयल ग्लैंड्स से बहुत अधिक ऑयल निकलना, कुछ कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स, गंदगी, बैक्टीरिया और डेड सेल्स पिंपल्स और ब्लैकहेड का कारण बनते हैं, उसी तरीके से ये वाइटहेड का कारण भी बन जाते हैं। इसके लिए मुख्य कारण होता है कि आपकी स्किन के हेयर फॉलिकल्स स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया और ऑयल से ब्लॉक हो जाते हैं। इसकी वजह से ही सफेद दाना हो जाता है। (ग्रीन टी से मुंहासे दूर करने का तरीका)

क्या वाइटहेड को फोड़ना या दबाना ठीक है?

वाइटहेड से तुरंत छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका तो यही नज़र आता है कि इसे फोड़ दिया जाए। लेकिन असल में, वाइटहेड को फोड़ देने से आफ समस्या से छुटकारा नहीं पाते बल्कि उसे और बढ़ा लेते हैं। जब आप वाइटहेड को फोड़ते हैं तो इसके अंदर भरा ऑयल, बैक्टीरिया और अन्य अवशेष पदार्थ आसपास की त्वचा पर फैल जाते हैं, और ये इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। इसे दबाने से बैक्टीरिया और ऑयल स्किन के पोर में और अंदर तक जा सकता है जिससे वाइटहेड और बड़ा हो सकता है। फिर इसे छिपाना भी मुश्किल हो जाएगा और ठीक होने में भी काफी वक्त लगेगा। साथ ही, इससे वाइटहेड का निशान स्किन पर पड़ सकता है।

वाइटहेड्स से कैसे बचें?

वाइटहेड्स से बचने के लिए चेहरे को साफ रखना सबसे ज़रूरी है। हेयर फॉलिकल के पोर को क्लॉग्ड होने से बचाने के लिए दिन में दो बार एक्सफॉलिएटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे डेड सेल्स और पोर साफ होंगे। ऐसे क्लींजर लें जिनमें सेलासाइलिक एसिड (salicylic acid ) और ग्लाइकॉलिक एसिड हों। इस तरह के क्लेंजर से वाइटहेड की समस्या दूर होने में मदद मिलती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source