घुंघराले बालों को सुलझाने और चमकदार बनाने के 3 आसान तरीके

Curly hair को सही रखने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

घुंघराले बाल यानि कर्ली हेयर की अगर सही से देखभाल ना की जाए, तो ये देखने में ज्यादा ड्राई, फ्रिज़ी और डल लग सकते हैं। लेकिन सही देखभाल के साथ आप इन्हें ज्यादा चमकदार और सुलझा हुआ रख सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि घुंघराले बालों की देखभाल कैसे की जाती हैं?मुंबई स्थित मर्वी एन बेक एकेडमी में ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवाल आपको कुछ आसन टिप्स दे रही हैं जिनके जरिए आपको अपने कर्ली हेयर की सही से देखभाल करने में मदद मिल सकती है।

1) अरंडी का तेल

अरंडी तेल से आपके बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और बालों में चमक आती है। इस तेल में मॉश्चराइजिंग और कंडीशनिंग गुण होते हैं जिस वजह से यह तेल स्किन से बाहर निकले बालों (hair shaft) पर एक कोटिंग यानि लेप छोड़ देता है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • शैम्पू लगाने से पहले अरंडी तेल से बालों की कम से कम 15 मिनट तक मसाज करें।

  • आप कंडीशनर में अरंडी तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।

  • आप अरंडी तेल में एलोवेरा जेल, शहद और नींबू रस मिलकर भी लगा सकते हैं। इस मिश्रण को 15 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

2) एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके में मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं जिस वजह से जिससे आपको हेयर शाफ्ट को नरम और आसानी से संवारने में मदद मिलती है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • एक चौथाई कप सेब के सिरके में एक चौथाई कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

3) ऐलोवेरा

ऐलोवेरो से बालों में चमक आती है और फ्रिज़ी हेयर को आसानी से संवारने में मदद मिलती है। इसमें मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं और इसे दही के साथ मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा होता है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • दो चम्मच नारियल तेल, चार चम्मच ऐलोवेरो जेल और तीन चम्मच दही को एक साथ मिला लें। इसे आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • कुछ हिबिस्कस फूल को पीस लें और इसे एक कप ऐलोवेरो जेल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर दस मिनट तक बालों पर लगाएं और उसके बाद शैम्पू से धो लें।

Read this in Eng lish

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source