... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
लड़कियां मेकअप करने में जितना अधिक समय लगाती हैं उसे उतारने या हटाने में वे चाहतीं हैं कि कम से कम समय लगे, और इसके लिये वे सबसे आसान तरीका भी अपनाना चाहती हैं। अक्सर अधिकतर लड़कियों को देखा गया है कि वे मेकअप हटाने के लिये वेट वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि यह मेकअप रिमूवर की तरह असरदार तो नहीं है लेकिन इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। हमने मेकअप आर्टिस्ट जैनेट फर्नाडीज से मेकअप हटाने के लिये वेट वाइप्स के इस्तेमाल से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बात की।
फायदे: अगर आप ट्रेवल कर रहीं हैं तो फेस वाइप्स का इस्तेमाल आपके लिये बहुत सुविधाजनक है, खासतौर पर अगर आप थोड़ी आलसी किस्म की हैं तो इसे अपने ब्यूटी किट में ज़रूर शामिल करें। यह आपके वाटर प्रूफ मेकअप को भी आसानी से हटा देता है।
नुकसान : मेकअप वाइप्स केमिकल्स से भरे हुए होते हैं जिस कारण से ये इतनी आसानी से मेकअप को हटा देते हैं। लेकिन अगर इनमें अल्कोहल का इस्तेमाल किया गया है तो कभी-कभी ये आपकी स्किन को और ज्यादा रुखा भी बना सकते हैं। इसलिये हमेशा वाइप्स खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की वे अल्कोहल फ्री हों। कभी-कभी ये वाइप्स मेकअप को हटाने की बजाय उसे स्किन पर और फैला देते हैं।
वेट वाइप्स और क्लींजर दोनों का इस्तेमाल करें: मेकअप को हटाने का सबसे सही तरीका है की आप वाइप्स क्लींजर दोनों का ही प्रयोग करें। क्लींजर का इस्तेमाल इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि यह न सिर्फ डीप क्लीजनिंग करता है बल्कि इसमें ऐसे कई तत्व होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत ज़रूरी हैं। क्लींजर, ऑयली स्किन पर काफी असरदार होती है। वैसे भी बाज़ार में हर तरह की स्किन के लिये अलग अलग क्लींजर उपलब्ध है। इसलिये अगली बार मेकअप हटाते समय इन दोनों चीजों का प्रयोग करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock