इस रस को लगाने से जल्दी ठीक होते हैं मुंहासे

Wheatgrass juice को मुंहासों वाली जगह पर लगायें बहुत जल्द आराम मिलेगा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चेहरे पर अचानक से मुंहासे निकल जाने से हर कोई एकदम परेशान हो जाता है। यह न सिर्फ देखने में बुरा लगता है बल्कि बार बार इसमें होने वाली जलन और खुजली से बहुत उलझन होने लगती है। त्वचा पर उपस्थित तेल जब त्वचा के छिद्रों को बंद कर देते हैं तो इसी कारण से मुंहासे निकल जाते हैं। मुंहासे भी कई तरह के होते हैं जैसे कि पिम्पल्स, वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स इत्यादि।  सिस्ट (Cysts) इनमे से सबसे खतरनाक तरीके का मुंहासा होता है जिसमें मवाद भर जाता है और इसमें काफी दर्द भी होता है, कई बार ये अपने स्थायी दाग भी छोड़ जाते हैं।

मुंहासो को दूर करने के लिए फेसवाश, एक्ने मास्क, एक्ने क्रीम्स और एंटी-बायोटिक कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। कई डर्मेटोलॉजिस्ट मुंहासों के उपचार के लिये लेज़र थेरेपी, लाइट थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मुंहासों से बचाव के लिये कई घरेलु उपचार भी बहुत असरदार हैं। जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि वीटग्रास जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम दिलाने से लेकर यह वजन कम करने तक में मदद करता है, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि यह चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों और दाग धब्बों को भी दूर करने में भी सहायक है। वीटग्रास जूस में कैल्शियम, आयरन, सोडियम और मैग्नीशियम के अलावा विटामिन ए, बी, सी और इ भी मिलता है।

पनाके स्किन एंड हेयर क्लिनिक एंड स्लिमिंग सेंटर की डॉ. नम्रता भारम्बे बताती हैं कि, वीटग्रास जूस को चेहरे पर लगाने से यह मुंहासों को कम कर देता है। यह मुंहासों की सूजन को कम करके, उनमे होने वाली जलन को भी ख़त्म कर देता है। इसमें पाये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट चेहरे की झुर्रियों को कम करके आपके बढती उम्र के असर को कम कर देते हैं। इसके अलावा यह त्वचा को सनटैन से भी बचाते हैं। पढ़ें: रोजाना सुबह इस जूस को पीने से मिलती है डायबिटीज से राहत

घर पर वीटग्रास जूस कैसे बनाये ?

आजकल वीटग्रास जूस बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है लेकिन आप इन्हें अपने घर में भी उगा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ 7 दिन पुरानी हो चुकी वीट ग्रास को ही उपयोग में लायें। इसे अच्छे से धो लें और पानी के साथ ग्राइंड कर लें। फिर इसे छान लें।

जूस को कैसे इस्तेमाल करें: अपने चेहरे पर इस जूस को फेस मास्क की तरह लगायें। एक कॉटन बॉल लें उसे जूस में डुबोएं और फिर मुंहासे वाली जगह पर लगायें। इसे सूखने दें फिर सादे पानी से धो लें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source