ब्रेड से बनाया फेसपैक करेगा चेहरे के ब्लैकहेड्स दूर

क्या आपके फ्रिज में ब्रेड है? अगर हां तो ऐसे करें उसका इस्तेमाल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक- Shabnam Khan

आपको हर सुबह नाश्ते में ब्रेड या टोस्ट खाने की आदत तो होगी ही, लेकिन शायद ही आपने इस बारे में कभी सोचा होगा कि यही ब्रेड आपके ब्लेकहेड्स भी दूर कर सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट शिल्पी बोस एक ऐसा फेसपैक बता रही हैं, दो न सिर्फ आपके चेहरे से ब्लैकहेड्स दूर कर देगा बल्कि आपकी स्किन को नयापन और ताज़गी भी देगा। बिल्कुल ऐसा महसूस होगा कि आपकी स्किन पॉलिश हो चुकी है। (धनिया के जूस से दूर करे मुंहासे)

स्टेप

  • 1 चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स और 1 चम्मच ओटमील को मिला लें।
  • अब इसमें 2-3 चम्मच दूध की डालें और तीनों को अच्छी तरह मिला लें।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सबसे ज़्यादा अपनी चिन, नाक और माथे पर ध्यान दें। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अब इसे गुनगुने पानी से धो लें और फिर उसके बाद थोड़े ठंडे पानी की छींटें भी मारें।
  • अच्छे परिणामों के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। आपकी स्किन चमकदार दिखने लगेगी।

कैसे काम करता है ये फेसपैक

ब्रेड स्किन से गंदगी, मैल और ऑयल निकालता है, जिससे ब्लैकहेड्स नहीं होते। स्किन से ये नुकसानदायक तत्व निकल जाने से स्किन पर मुंहासे होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि अमूमन मुंहासे इन्हीं कारणों से होते हैं। ओटमील डेड स्किन सेल्स को निकालता है और चेहरे को कोमल बनाता है। इसकी वजह से स्किन पर चमक भी आती है। जिन लोगों के रोमछिद्र या पोर खुले होते हैं उनको ये फेसपैक ज़रूर लगाना चाहिए क्योंकि इससे पोर सिकुड़ जाते हैं और उनमें गंदगी जमा नहीं हो पाती।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source