... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
सर्दी के दिनों में तो फटी एड़ियों की समस्या तो आम होती हैं। हर कोई अपने फटी एड़ियों के लिए अपने पैरों को मोजे या साड़ियों के किनारे से या पैरों को अच्छी तरह ढके हुए जूते पहनकर छुपाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए हल्दी लगाने या सॉल्ट वाटर में पैर को डालने जैसे घरेलू नुस्ख़े के जगह पर आप डॉ. सोनिया तेकचंदानी, डर्माटोलॉजिस्ट फ्रॉम टेंडर स्किन इंटरनैशनल द्वारा प्रस्तावित कुछ ऐसे क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जो फटी एड़ियों को मुलायम करने और बाद में फटने से बचाते हैं।
क्यूटिमैक्स (Cutimax)¬- क्यूटीमैक्स वाइट पैराफीन और लिक्विड पैराफीन से बनता है, जो स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले इसको नियमित रूप से लगायें, इससे एड़ियां मुलायम हो जायेंगी।
एमोलीज़ (Emoliz)- एमोलीज़ में ऑलिव ऑयल, ग्लाइकोलिक एसिड और विटामिन ई रहता है। ऑलिव ऑयल स्किन को सॉफ्ट करता है तो ग्लाइकोलिक एसिड डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है और विटमिन ई स्किन को रिपेयर और हिल-अप करता है। इस क्रीम को लगाने से आप एक हफ़्ते में एक एड़ियों में आये फर्क को महसूस करेंगे। हर सोने के पहले और नहाने के बाद इस क्रीम को एड़ियों पर लगायें।
प्लेन पेट्रोलियम जेली (Plain petroleum jelly)- कोई भी पेट्रोलियम जेली, जैसे वेसलीन फटी एड़ियों को ठीक करने में बहुत असरदार रूप से काम करता है। रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर पेट्रोलियम जेली लगायें और मोज़ा पहन लें ताकि सोने पर वह बिस्तर में लग न जायें।
बोरोलीन (Boroline)- बोरोलीन में जिंक ऑक्साइड होता है जो घाव को जल्दी ठीक करने में सहायता करता है, बोरिक एसिड एन्टीसेप्टिक का काम करता है तो मधुमोम (beeswax) स्किन को मॉश्चराइज़ रखता है।
शी बटर और कोको बटर (Shea butter and cocoa butter)- आप इस काम के लिए नैचुरल प्रॉडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- शी बटर या कोको बटर। इन दोनों में फैटी एसिड्स होते हैं जो स्किन को मॉश्चराइज़ रखते हैं और स्किन भी इनको जल्दी सोख लेती है और घाव को जल्दी भरकर मुलायम बनाती है।
(TheHealthSite.com इनमें से किसी भी प्रॉडक्ट या ब्रैंड का विज्ञापन नहीं कर रहा है। इनका इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले लें।)
चित्र स्रोत: Shutterstock