... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
डेट से पहले पीरियड्स चाहती हैं तो इस तरह खाएं कच्चा पपीता
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
शरीर पर अनचाहे बाल देखने में काफी भद्दे लगते हैं और इनसे छुटकारा पाना भी मुश्किल होता है। हर महीने इन्हें साफ़ करने के लिए वैक्स या शेव करना आपके लिए बोझिल और दर्दनाक हो सकता है। खैर, हम आपको एक नेचुरल उपाय बता रहे हैं जिसके ज़रिए आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस उपाय से अनचाहे बालों को दोबारा उगने से भी रोका जा सकता है। ये उपाय है कच्चा पपीता। पढ़ें: वजन घटाने, कब्ज़ दूर करने सहित कच्चे पपीते के 8 बेमिसाल फायदे
कच्चा पपीता ही क्यों
कच्चे पपीते में एक शक्तिशाली एंजाइम होता है, जिसे पैपिन (papin) के नाम से जाना जाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ फार्मसूटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पैपिन बालों के रोम को कमजोर कर और उन्हें दोबारा से बढ़ने से रोककर आपको अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इस मामले में कच्चा पपीता बाज़ार में उपलब्ध अन्य क्रीम से ज्यादा प्रभावी है। आपको बता दें कि कच्चे पपीते में पके हुए पपीते की तुलना में पैपिन की मात्रा अधिक होती है।
कच्चा पपीता और हल्दी पैक
हल्दी भी अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है और एंटीबैक्टरियल प्रभाव के कारण ये इन्फेक्शन से भी बचाती है। ऐसे बनाए ये पैक:
पपीता, बेसन, हल्दी और एलोवेरा पैक
इन तीनों चीजों से अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा और बेसन से स्किन पर चमक भी आती है। ऐसे बनाएं ये पैक:
इस बात का रखें ध्यान
इन पैक का इस्तेमाल करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपको इनमें शामिल किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए नेचुरल उपाय का इस्तेमाल नियमित रूप से ज़रूरी है। इसलिए तत्काल परिणाम की इच्छा न रखें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Histological evaluation of hair follicle due to papain’s depilatory effect. Eduardo Traversaa, Gláucia Maria Machado-Santellib, Maria Valéria Robles Velascoa. International Journal of Pharmaceutics. Volume 335, Issues 1–2, 20 April 2007, Pages 163–166