... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी आम समस्याओं में से एक कॉर्न और कैसल (corn and calluses) भी है। इसे आम भाषा में गोखरू भी कहा जाता है। गलत साइज के जूते पहनना, ऊंची एड़ी या पेंसिल हील पहनना, बहुत ज्यादा चलना या दौड़ऩा और पैरों पर अतिरिक्त दबाव से पैरों के ऊपर या किनारों पर गोखरू बन सकता है। इसमें पैर की अंगुलियों की छोटी हड्डियां जोड़ों के पास त्वचा की गांठ जैसी बन जाती है। अगर इस त्वचा पर अधिक रगड़ (फ्रिक्शन) या दबाव पड़ता है तो यह मोटी हो जाती है जो कॉर्न या कैलस की वजह बनती है। इस समस्या से निपटने के लिए अब आपको ब्यूटी पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही एक उपाय से इससे काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, अनानस को मसलकर प्रभावित हिस्से पर लगाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। पढ़ें- खट्टा-मीठा अनानास आपकी सेहत को देता है ये 7 फायदे
अनानस ही क्यों
इस फल में पाये जाने विटामिन, एक तरह का एंजाइम ब्रोमलैन (bromelain) और इसके इनफ्लेमेटरी गुण प्रोटीन (proteins) को कम करने में सहायक हैं। अनानस को एक औषधीय पौधा माना जाता है। क्योंकि ब्रोमलैन ना केवल इन्फेक्शन से बचाता है बल्कि डेड स्किन से भी छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।
इसका इस्तेमाल कैसे करें
इन बातों का रखें ध्यान
स्कॉलर एकेडेमिक जर्नल ऑफ फार्मेसी में छपे एक अध्ययन के अनुसार, त्रिपुरा और चेन्नई के डॉक्टरों ने अपने पेपर 'ए सर्वे ऑन पाइनैपल एंड इट्स मेडिसीन वैल्यू' के लिए इस विधि पर शोध किया है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: A Survey on Pineapple and its medicinal value Prasenjit Debnath1 , Prasanta Dey1 , Abhijit Chanda1 , Tejendra Bhakta2* 1. Dept. of Pharmaceutical Chemistry, C. L. Baid Metha College of Pharmacy,Chennai, India. 2. Regional Institute of Pharmaceutical Science & Technology, Abhoynagar, Tripura