संतरे के छिलके से ऐसे हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे

इसे पढ़ने के बाद संतरे के छिलके फेंकना बंद कर देंगे आप।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

हम सभी जानते हैं कि संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए और फॉलिक एसिड काफी मात्रा में होते हैं, इसलिए ये काफी हेल्दी होता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसके छिलके से होने वाले फायदों को अनदेखा कर देते हैं। संतरे के छिलकों में भी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो चेहरे से दाग-धब्बे दूर करते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं कि कैसे ये आपकी स्किन को फायदा पहुंचा सकते हैं और किस तरीके से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ( ये भी पढ़ें - संतरे के छिलके के 7 स्वास्थ्य लाभ)

कैसे दिखाता है असर संतरे का छिलका?

संतरे का छिलका विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो नैचुरल एस्ट्रीजेंट के रूप में काम करता है और आपकी स्किन को ग्लो देता है।इसकी मदद से डेड स्किन सेल्स एक्सफॉलिएट हो जाते हैं जिससे कि मुंहासे और स्किन पर पड़ने वाले दाग-धब्बों से बचाव होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल्स से बचने के लिए मदद करते हैं, और इस तरह स्किन की समस्याओं के लिए जिम्मेदार नुकसानदायक टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। संतरे के छिलके नैचुरल-बैक्टीरियल की तरह काम भी करता है जो स्किन पर बैक्टीरियल ग्रोथ नहीं होने देता और नए स्किन सेल्स बनने में मदद करता है। साथ ही, इसमें पेक्टिन नाम का एक प्रोटीन होता है, जो स्किन को आराम पहुंचाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

दूध या दही के साथ मिलाने पर संतरे के छिलके नैचुरल ब्लीच की तरह काम करते हैं, जो रोमछिद्रों यानी पोर को साफ करते हैं और दाग-धब्बों को हटाते हैं। इसका फेसमास्क बनाने के लिए दो-तीन चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में एक चम्मच दूध या दही मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपका स्किन टोन लाइट होगा और यूवी किरणों से बचाव भी होगा। आप चाहें तो दूध या दही की जगह गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

Larrauri, J., Rupérez, P., Bravo, L., & Saura-Calixto, F. (1996). High dietary fibre powders from orange and lime peels: associated polyphenols and antioxidant capacity. Food Research International, 29(8), 757-762.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source