... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बालों का झड़ना किसी के लिए भी दुखदायी समस्या होती है। विटामिन की कमी सहित ऐसे कई कारण हैं, जिस वजह से बाल झड़ने लगते हैं। सिर में डैंड्रफ होना भी इस समस्या का एक मुख्य कारण हो सकता है। ट्राईकोलोजिस्ट डॉक्टर ज्योति गुप्ता आपको बता रहीं हैं कि डैंड्रफ से आपके बाल कैसे झड़ते हैं और इससे बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं। पढ़ें- क्या एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू से डैन्ड्रफ ख़त्म हो सकती है?
ज्यादा खुजली और खरोंचना- डैंड्रफ सीधे तौर पर बाल झड़ने का कारण नहीं है। लेकिन सिर के ड्राई होने पर जब आप खरोंचदार खुजली करते है, तो सिर में रगड़ पैदा होती है जिस वजह से आपके बाल झड़ने लगते हैं। दरअसल बालों में लगातार खरोंच से उनकी जड़े कमजोर हो जाती हैं। सिर को सूखेपन से बचाने के लिए आप ओलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डर्मटाइटिस (Dermatitis)- ये एक बालों से जुड़ी समस्या है। अगर आप डर्मटाइटिस से पीड़ित हैं तो आपको साबुन और डिटर्जेंट आदि के इस्तेमाल पर रोक लगा देनी चाहिए। इनमें मौजूद केमिकल से स्थिति और गंभीर हो सकती है। डर्मटाइटिस डैंड्रफ और बाल झड़ने दोनों का कारण बन सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए डर्मटोलोजिस्ट से इलाज कराएं।
त्वचा कोशिकाओं का बहना- सिर से त्वचा कोशिकाओं के ज्यादा बहने पर डैंड्रफ होती है, जो बाल झड़ने का कारण बन सकता है और बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगली बार जब आप किसी सैलून में जाएं, तो एक्स्फोलीऐट मास्क का इस्तेमाल ज़रूर करें, ताकि बालों को झड़ने से रोका जा सके और बालों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा मिले।
डैंड्रफ से बचने के लिए हेयर पैक
मेकओवर एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल आपको जई के आटे से बनने वाला एक आसान हेयर पैक बता रही हैं, जिसके इस्तेमाल से आप काफी हद तक डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock