... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
आजकल अधिकतर लड़कियों को हेयर कलर कराना अच्छा लगता है। कलर कराने के कुछ दिनों तक बेशक आपका लुक बेहतर नजर आता है लेकिन कुछ समय बाद आपके बाल काफी भद्दे लगने लगते हैं। क्या आप जानते हैं हेयर कलर के बाद बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए? जाहिर है आपको बालों पर कलर कुछ महीनों तक चढ़ा रहता है। सबसे बड़ी बात इसमें खर्चा भी ज्यादा होता है। कुल मिलाकर यह आपके बालों के लिए सही नहीं है। अगर आप केवल एक दिन के लिए अपने हेयर कलर कराना चहाती हैं, तो हेयर चाक (Hair chalks) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। दिल्ली स्थित स्टार सैलून में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट नील तलवार आपको बता रहे हैं कि यह ट्रेंड किस तरह सरल व बेहतर है और आपके बालों के लिए बुरा नहीं है।
हेयर चाक वाटर बेस्ड है और आपके बालों के लिए सेफ है। यह आपके बालों पर एक पेंटिंग की तरह है। इसका इफ्फेक्ट एक दिन या कुछ घंटों तक कितनी देर के लिए रहता है यह आपके प्रोडक्ट क्वालिटी पर निर्भर करता है। यानि एक बार बाल धोने के बाद इसका इफ्फेक्ट खत्म हो जाएगा। यह पर्मानेंट हाईलाइट से 20 से 30 फीसदी सस्ता है। पर्मानेंट हाईलाइट का असर तीन से चार महीने तक रहता है जबकि चाक केवल एक दिन तक। हालांकि आप इसका यूज कई बार कर सकते हैं और यह पैक में उपलब्ध होता है।
आप इसे रोजाना भी यूज कर सकते हैं और इससे आपके बालों के टेक्सचर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन आपको खराब प्रोडक्ट से बचना चाहिए। चाक लगाने से पहले आपको हेयर स्टाइल कर लेना चाहिए और बाल सूखे होने चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
एक बार चाक लगाने के बाद बालों को पानी और कंघी से बचाकर रखें। क्योंकि कंघी करने से कलर छुट सकता है और आपके कपड़ों पर लग सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो कलर छुट सकता है और आपके कपड़े खराब हो सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock