फेशियल नहीं, कॉफी के इस फेसपैक से पाएं ग्लो!

कॉफ़ी में उपस्थित कैफीन आपकी त्वचा को ढीलेपन और झुर्रियों से बचाता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

खुद को सुंदर बनाये रखना सबको अच्छा लगता है, जब भी त्वचा की सुन्दरता को बढ़ाने की बात होती है सबसे पहले आपको फ्रूट मास्क का ख्याल आता है। हालांकि फ्रूट मास्क त्वचा की सुन्दरता के लिए काफी लाभदायक होते हैं। हम यहां आज ऐसे ही एक फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं जिसमें कॉफ़ी का इस्तेमाल किया गया है। यह फेस मास्क आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। आइये जानते हैं इस कॉफ़ी मास्क को बनाने और लगाने की विधि :

  • एक चम्मच पिसी हुई कॉफ़ी और 2 चम्मच पिसी हुई ओट्स लें।

  • इन्हें अच्छे से मिला लें और इसमें एक चम्मच शहद डाल कर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।

  • फिर इसमें 1-2 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलायें।

  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें और 20 मिनट तक सूखने दें।

  • अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतरीन परिणाम पाने के लिये इसे हफ्ते में 2-3 बार लगायें।

  • अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है तो दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल न करें।

फायदे:  यह सुगंधित कॉफ़ी मिश्रण आपके चेहरे की नमी और चमक को बरकरार रखती है। इसमें एक्स्फोलीऐट क्षमता होने के कारण यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे मुलायम बनाये रखती है। कॉफ़ी में उपस्थित कैफीन आपकी त्वचा को ढीलेपन और झुर्रियों से बचाता है।  वास्तव में कई स्पा में पिग्मन्टेशन को कम करने के लिये कॉफ़ी युक्त एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रयोग किया जाता है। इस मिश्रण को बनाने का एक दूसरा फायदा यह भी है कि इसकी मात्रा दोगुनी करके आप इसे बॉडी स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ:

Alexis Wolfer, The Recipe for Radiance: Discover Beauty’s Best-Kept Secrets in Your Kitchen, 2014, 112-Page


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source