होंठों को मुलायम और गुलाबी करने का एक आसान तरीका

सर्दियों में होठों को फटने और उन्हें मुलायम रखने के लिए घर पर बनाएं ये बाम!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सर्दियों में रूखेपन से सबसे पहले आपके होंठ बूरी तरह से प्रभावित होते हैं। अगर आपने इनकी सही देखभाल नहीं की तो इनसे फटकर खून भी निकलने लगता है। वैसे बाज़ार में कई तरह के लिप बाम उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार लिप बाम लगाने के बाद भी होठों की स्थिति जैसी की तैसी बनी रहती है। खैर अगर आप बाज़ार के महंगे उत्पादों से बचना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने होठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने के लिए मॉइस्चराइजिंग चेरी स्क्रब भी लगा सकते हैं। आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं और अपने होंठों को बहुत जरूरी टीएलसी दे सकते हैं। पढ़ें: सर्दियों में होंठ फटने से बचाते हैं ये 7 तरीके

ऐसे बनाएं स्क्रब

  • तीन से चार चेरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन टुकड़ों को साफ़ जगह कुचल लें।

  • जब इनमें से रस निकल जाए तो, उस रस में एक चम्मच दानेदार चीनी मिला लें।

  • अब इसमें चेरी का गुदा डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • इसके बाद इसमें एक चम्मच स्किम्ड मिल्क डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं।

  • इसे होठों पर एक से दो मिनट तक मसाज़ करने के बाद तीन से चार मिनट तक लगा रहने दें।

  • उसके बाद होठों को धो लें।

इससे क्या लाभ है

  • चेरी से ना सिर्फ आपके होठों पर एक शानदार रंग चढ़ेगा बल्कि उन्हें पोषण भी देगा।

  • दानेदार चीनी एक स्क्रबिंग एजेंट है कि जिससे होठों से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी।

  • दूध होठों को नमी प्रदान करता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।

इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगाएं, इससे आपके होंठ गुलाबी और स्वस्थ रहेंगे। यकीनन इस मॉश्चराइजिंग चेरी स्क्रब से आपके होंठ पूरी ठंड में नहीं फटेंगे।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: By Juta Stepanovs, Skin Saver Remedies, 2004, 62-Page


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source