चेहरे से झुर्रियां हटाने, चमक लाने का आसान और असरदार तरीका

गाजर और आलू का फेसपैक लगाने से चेहरे पर चमक आती है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चेहरे पर झुर्रियांऔर धब्बे हर महिलाओं के दुश्मन होते हैं। दाग-धब्बे आपकी सुंदरता को ख़राब कर सकते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी चेहरे के दाग और धब्बों की समस्याओं से जूझते हैं। इन समस्याओं के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल चेहरे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इनका ज्यादा इस्तेमाल त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। आप झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स, केमिकल पिल्स और फेस लिफ्ट्स आदि ट्राई करती होंगी। जाहिर है इनमें पैसा भी खूब खर्च होता है। लेकिन अब आपको अपनी खूबसरती में चार चांद लगाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। अब आप अपने किचन में मौजूद चीजों से अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। आप झुर्रियों से मुक्ति पाने और चेहरे पर चमक लाने के लिए गाजर और आलू के फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं। पढ़ें- क्या आप झुर्रियां, मुँहासे, काले धब्बे से परेशान है? ये रहा एक जादुई इलाज़!

 आलू और गाजर ही क्यों

  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर से स्किन से टोक्सिन हटाने और पानी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए कोलेजन की आपूर्ति को बाधित करने वाली फ्री रैडिकल को हटाने में सहायक है।
  • आलू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं, जो चेहरे से धब्बे और झुर्रियों को दूर करने में सहायक हैं।
  • इसके आलावा आलू आपकी त्वचा से पपड़ी उतार कर उसे चमकदार बनाते हैं। पढ़ें- अंगूर के फेसपैक से दूर करें चेहरे की झुर्रियां

इसका इस्तेमाल ऐसे करें

  • गाजर और आलू को छीलकर आधा-आधा इंच में काट लें और उन्हें उबाल लें।
  • उबलने के बाद उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें।
  • इसके बाद इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें और फैला दें।
  • इसे कम से कम 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
  • उसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।
  • झुर्रियां कम करने के लिए हर दूसरे दिन इस पैक को लगायें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Karen Fischer, Younger Looking Skin In 28 Days, 2013, Page-163


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source