
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
As summer transitions into winter and winter into rainy season, you ought to take good care of your skin. Give your skin more fluids and eat right for healthy skin, says Chandrika Mahendra, Principal Scientist, Personal Care, The Himalaya Drug Company. Read to find out how you should keep your skin glowing all day long.
त्योहार का समय आते ही लड़कियाँ हो या महिलायें दोनों अपने ब्यूटी को निखारने के लिए ज्यादातर समय ब्यूटीपार्लर में बिताती हैं। एक तो समय जाता है दूसरा रूपया खर्च भी होता है। तो फिर अगर आप ब्यूटीपार्लर में लाइन में बैठकर समय गँवाना नहीं चाहते हैं तो क्यों नहीं इस मैजिकल घी पैक का इस्तेमाल करते हैं-
स्किन ग्लो के लिए- एक बाउल में ज़रूरत के अनुसार मसूर दाल का पेस्ट और दूध लें। उसमें घर का बना घी इतना डालें जिससे कि वह पैक बन जायें। अगर आप बेसन डालना चाहते हैं इस पैक में डाल सकते हैं। लेकिन इन सबको डालकर अच्छी तरह से फेंट लें और अपने फेस पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें। पढ़े- नैचुरल स्किन ग्लो के लिए खाएं ये 5 तरह के आहार
सिल्की हेयर के लिए- बालों में सिल्की लुक लाने के लिए हमेशा कंडिशनर भी उतना नहीं काम कर पाते जितने कि घर में बने देसी कंडिशनर काम कर जाते हैं। ऐसे ही एक होममेड घी से बने कंडिशनर के बारे में आपको बताते हैं। एक बाउल में ज़रूरत के अनुसार नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और घी लेकर उन सबको अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को बालों में उंगली से अच्छी तरह मसाज़ करते हुए बालों के जड़़ों से सिरे तक लगायें। इस तेल के मिश्रण को कम-से-कम बीस मिनट के लिए लगायें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। पढ़े- अलसी के बीज से बनाएं बालों को सिल्की और घने
इस घी पैक को ज़रूर ट्राई करें और इससे ब्यूटी में जो निखार आएगा वह आप दूसरों की आँखों में आये जलन की आभा को देख कर महसूस कर पायेंगे।
अगर आप इस आसन को रोज सुबह नियमित रूप से करेंगे तो आप आसानी से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकेंगे। पढ़े- एसिडिटी राहत रेसिपी : ऐलोवेरा अजवाइन
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।