चेहरे से पिग्मेन्टेशन और दाग धब्बों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 नैचुरल चीजें!

छोड़िये एन्टी-एजिंग क्रीम और फेयरनेस क्रीम ट्राई करें इन नैचुरल चीजों को!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Mousumi Dutta

आजकल तो फेयरनेस और एन्टी-एजिंग क्रीमों के विज्ञापन का ही जमाना है और सबसे मुश्किल की बात ये है कि सभी मुहांसों के दाग-धब्बों, पिग्मेन्टेशन, झाइयां पड़ना हो या गोरापन सबके लिए अपने प्रॉडक्ट को ही सबसे बेहतर कहने पर तुले हुए रहते हैं। फल ये होता है कि लोग अपने चेहरे के इन समस्याओं को दूर करने की चाह में तरह-तरह के क्रीम करते रहते हैं। इन सब चीजों के लिए पैसा बरबाद करने के जगह पर क्यों नहीं इन नैचुरल चीजों को ट्राई करके देखते है। पपीता, नींबू और आलू ये तीनों न सिर्फ दाग-धब्बों को दूर करते हैं वरन् चेहरे पर एक अलग ही रौनक ला देते हैं। आलू और नींबू में माइल्ड नैचुरल ब्लीचिंग गुण होता है तो पपीता स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।

आलू- इसमें विटामिन बी-कॉमप्लेक्स, पोटाशियम, मैग्निशियम, जिंक और फॉस्फोरस होता है जो स्किन के कलर को लाइट करने में मदद करता है। नियासिनामाइड (Niacinamide) नामक विटामिन बी-कॉमप्लेक्स होता है जो स्किन में नई तरह की ताजगी लाने में सहायता करता है।

विधि-आलू को स्लाइस कर लें और उनसे धीरे-धीरे दस मिनट तक फेस को सरकुलर मोशन में रब करें। अगर आपको लग रहा है कि स्लाइस सूख गया है तो दूसरा स्लाइस ले लें।

नींबू- नींबू में विटामिन सी एन्टी-ऑक्सिडेंट जैसा काम करता है जो स्किन के मेलानीन नामक तत्व को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें जो साइट्रिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करके, डेड स्किन को निकालकर चेहरे में एक अलग ही ग्लो और गोरापन लाने में मदद करता है।

विधि- एक बाउल में एक बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर और एक अंडे की सफेदी लें। और उसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसको चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर दस मिनट तक उंगली के पोरों से हल्के से रब करें। रब करते हुए सूख जाने के बाद सादे पानी से धो लें।

पपीता- पपीता में पैपेन (papain) नाम का एन्जाइम रहता है जो एक्सफोलिएट एजेन्ट होता है। उसका यही गुण स्किन सेल्स को रिजेनरेट करने में मदद करता है।

विधि- पका हुआ पपीता का रस निकालकर चेहरे पर जहां पिग्मेन्टेशन हुआ है वहां पर लगायें और सूख जाने के बाद सादे पानी से धो लें। एक महीने तक इसका इस्तेमाल करने पर आपको खुद ही फर्क नजर आएगा।

संदर्भ-

With inputs from Divya Ohri, beauty expert and owner of Soham Wellness Clinic, New Delhi.

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source