इस एक घरेलू उपाय से अपने हाथों को बनाए कोमल और सुंदर

क्या ठंड में आपके हाथों की त्वचा कठोर, खुरदुरी और झुर्रीदार हो जाती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अपने चेहरे की सुंदरता को बरकार रखने के लिए तो हम कई जतन करते हैं, लेकिन हाथों का उतना ख्याल नहीं रखते। हाथों की नमी भी जल्दी खो जाती है। जितनी बार हमारे हाथ पानी के संपर्क में आते हैं वे अपनी नमी खोते हैं। इसकी वजह से जल्दी ही हाथों की त्वचा कठोर, खुरदुरी और झुर्रीदार हो जाती है। सर्दियों का मौसम आपके हाथों से नमी छीनकर उन्‍हें रूखा और बेजान बना सकता है। हाथों के रूप-निखार के बिना आपकी खूबसूरती की कवायद अधूरी है। बेशक आप अपने हाथों को जानदार बनाने के लिए सुबह के समय कई प्रयास करते हों लेकिन खाने से पहले और बाद में हाथ धोना आदि से वो फिर सूख जाते हैं। लेकिन जो तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे अपनाकर आप पूरे दिन अपने हाथों को कोमल और सुंदर बनाए रख सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, जानिए हमारे साथ सर्द हवाओं भरे इस मौसम में कैसे रखा जाए अपने हाथों का ख्याल। पढ़ें- घरेलु उपचार के द्वारा पैरों का दर्द दूर करें

हाथों में नमी के लिए मॉइस्चराइजिंग पैक

हाथों की नमी बनाए रखने के लिए उन पर रात के समय ही कोई चीज लगानी चाहिए। क्‍योंकि इस दौरान आप हाथों का कम इस्‍तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि मॉइस्चराइजिंग के लिए पैक कैसे बनाया जाए और उसे कैसे इस्‍तेमाल करें।

  • अपने हाथों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • हो सके तो नॉन-फ्लेवर्ड जैली का प्रयोग करें।
  • हाथों के नाखून ओर ऊपरी त्‍वचा पर ज्‍यादा जैली लगाएं।
  • अब अपने हाथों पर कोई मुलायम कपड़ा या सॉक्‍स लपेट लें।
  • इस कपड़े को रातभर लपेटकर रखें।
  • अगली सुबह हाथों को अतिरिक्‍त जेली से धो लें।

मूल स्रोत -Get soft, supple hands with this home remedy

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source