घुंघराले बालों की देखरेख के लिए घर पर बनाएं ये हेयर स्प्रे

कर्ली बालों को उलझने और टूटने से बचाने के लिए घर पर तैयार करके इस हेयर स्प्रे का करें इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 23, 2017 2:46 PM IST

कर्ली बाल देखने में जितने सुंदर लगते हैं उनको मेन्टेन करना उतना ही मुश्किल होता है। जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते है उनका काफी समय इनकी देखरेख में ही निकल जाता है। हालांकि इस तरह के बाल देखने में बहुत घने लगते हैं लेकिन इसके साथ एक और दिक्कत है ज्यादा कर्ली बाल बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं और उलझकर  टूटने लगते हैं। क्योंकि जब आप बालों में तेल लगाते हैं तो बाल घुंघराले होने के कारण वे आपकी जड़ों तक आसानी से नहीं पहुँच पाते हैं। तेल की सही मात्रा जड़ों में ना पहुँचने के कारण बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है और वे रूखे हो जाते हैं। आजकल बाज़ार में ऐसे कई प्रोडक्ट आ रहे हैं जिनका दावा है कि वे कर्ली बालों को बेहतरीन लुक और शाइन देते हैं लेकिन आप इनके बहकावे में न आयें। इनमें मौजूद केमिकल लम्बे समय तक इस्तेमाल के बाद आपके बालों को बुरी तरह प्रभावित कर देते हैं।

इन सभी प्रोडक्ट्स की बजाय आप अपने घुंघराले बालों के पोषण के लिए घर पर ही हेयर प्रोडक्ट बनाएं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और बाज़ार में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट की तुलना में यह बहुत सस्ता भी है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री:

  • एक खाली स्प्रे बोतल
  • एक कप डिस्टिल्ड वाटर
  • 4 चम्मच ग्लिसरीन
  • 2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
  • 2 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

बनाने की विधि:

  • डिस्टिल्ड वाटर में ग्लिसरीन मिलाएं और फिर अच्छे से तब तक मिलाएं जब तक वो अच्छे से घुल न जाये। अब इसमें दोनों एसेंशियल ऑयल डालें और पूरे मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल दें। बस आपका हेयर स्प्रे तैयार है इसे गीले बालों पर स्प्रे करें।

नोट:   ग्लिसरीन एक ऐसा यौगिक है जो आस पास की नमी को अवशोषित करके आपके बालों में नमी बनाये रखता है। अगर आप किसी ज्यादा आद्रता वाली जगह पर हैं तो उस समय यह काफी असरदार होता है। अगर आस पास की हवा बहुत रुखी हो तो उस समय अपने इस स्प्रे में आप ग्लिसरीन की जगह जोजोबा या ग्रीपसीड ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे बालों में लम्बे समय तक नमी बरकरार रहेगी और वे आपस में उलझेंगे भी नहीं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock