सेल्युलाइट से हैं परेशान? इस घरेलू उपचार को क्यों नहीं आज़माते!

क्या आप शॉर्ट स्कर्ट पहनना चाहती हैं, लेकिन पहन नहीं पा रही?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

सेल्युलाइट से अक्सर वे महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं जो शॉर्ट ड्रेसेज़ पहनना पसंद करती हैं। सेल्युलाइट के कारण उन्हें अपना मन मसोसकर रह जाना पड़ जाता है क्योंकि उनके पास और कोई दूसरा उपाय नहीं रह जाता है। सेल्युलाइट असल में त्वचा पर एक ही जगह जमा हुआ फैट जैसा लगता है, जो आम तौर पर स्टाइलिश लुक वाले महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। वैसे तो इसके लिए बहुत सारे ट्रीटमेंट मिल जायेंगे तो इसको पूरी तरह से ठीक करने का दावा करते हैं। लेकिन इन सबको ट्राई करने के पहले क्यों न इस घरेलू उपचार को ट्राई करें। कॉफी ग्राउन्ड इस मामले में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये कैसे काम करता है?

कॉफी ग्राउन्ड को दरदरा पीस लें। इससे स्किन को रब करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। इससे उस जगह के रक्त कोशिकाओं में अच्छी तरह से रक्त का संचार होता है और इस कारण धीरे-धीरे सेल्युलाइट के दाग कम होने लगते हैं। इससे स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और अच्छी तरह से टोन-अप भी होता है। असल में कॉफी में जो एन्टी-ऑक्सिडेंट का गुण होता है उससे स्किन सॉफ्ट बनता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

• एक चौथाई कप कॉफी ग्राउन्ड में तीन बड़े चम्मच कॉफी मिलायें।

• अब उसमें दो बड़े चम्मच पिघला हुआ नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।

• इस पेस्ट से सेल्युलाइट पर अच्छी तरह से मसाज़ करें।

• इस प्रक्रिया को हफ़्ते में दो-तीन बार करने से अच्छा परिणाम मिलता है।

और एक तरीका

• आधा कप कॉफी ग्राउन्ड में थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 20 सेकेंड तक माइक्रोवेव करें।

• अब इस गुनगुने गर्म पेस्ट को सेल्युलाइट पर लगाकर 30 मिनट के लिए यूं ही रख दें।

• उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

• हफ़्ते में दो बार करने से आप पायेंगे कि आपकी त्वचा एक महीने में पहले से ज्यादा सॉफ्ट और सेल्युलाइट रहित बन गई है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ:

By Lue, The Natural Cellulite Solution, 2009, 29-Page


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source