... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
आपके चेहरे की बेकिंग के बारे में सोचा है आपने? हो सकता है यह सुनने में अजीब लगे लेकिन यह मेकअप की एक बहुत ही मशहूर तकनीक है। इसे ‘फेस कुकिंग’ भी कहते हैं। हमें पता है कि आपको यह नाम भी भयानक ही लगेगा लेकिन यह तकनीक इस्तेमाल के दौरान ख़तरनाक नहीं होती। आमतौर पर इस तरीके के मेकअप में परफेक्ट फिनिश और आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को छुपाकर उसे समतल दिखाने की कोशिश की जाती है और इस लुक के लिए मेकअप को चेहरे पर लगाने के बाद त्वचा की गर्मी से उसे सेट करने की कोशिश की जाती है। इससे मेकअप ज़्यादा समय तक चेहरे पर टिकता भी है ( आप मेकअप सेटर स्प्रे से भी यह काम कर सकते हैं लेकिन स्प्रे के साथ थोड़े और केमिकल आपकी त्वचा के सम्पर्क में आ जाएंगे।) फेस बेकिंग काफी आसान है और आपको इसमें अतिरिक्त केमिकल्स का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता।
अगर आपको कॉन्टूरिंग आती है तो आपको पता ही होगा कि उसका महत्व क्या है। कॉन्टूरिंग में आपके चेहरे के अच्छे भागों को उभारा जाता है और यह उन हिस्सों को छुपाने का भी काम करता है जिन्हें आप छुपाना चाहते हैं। फेस बेकिंग में भी ऐसा ही कुछ किया जाता है। यह रहीं वह चीजें जो फेस बेकिंग के लिए आवश्यक होती हैं-
1) मॉश्चराइज़र
2) आपकी पसंद का फाउंडेशन
3) फेस प्राइमर (लगाना चाहें तो)
4) कंसीलर जिसका शेड आपके फाउंडेशन से 1-2 शेड हल्का हो
5) ट्रांसलुसेंट पावडर या सेटिंग पावडर (आपकी त्वचा से 1-2 शेड्स हल्का)
6)एक बड़ा मेकअप ब्रेश/ ब्यूटी ब्लेंडर
ऐसे करें फेस बेकिंग-
1) अपने चेहरे पर मॉश्चराइज़र लगाकर थोड़ी देर मसाज करें।
2) एक बूंद प्राइमर लेकर अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो मॉश्चराइज़र के बाद प्राइमर लगाएं वर्ना सीधे फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
3) थोड़ा कंसीलर लेकर अपनी उंगलियों के पोरों की मदद से आंखों के नीचे और माथे पर ऊपर से नीचे त्रिकोण (उल्टे त्रिकोण की तरह) लगाएं। साथ ही आपकी ठुड्डी और नाक के आसपास की जगह पर भी लगाएं।
4) अब मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से उन जगहों पर ट्रांसलुसेंट पावडर लगाएं जिन्हें आप छुपाना चाहती हैं। हो सकता है कि आपको पूरे चेहरे को ही ट्रांसलुसेंट पावडर लगाना पड़े और इसे लगाने के बाद आपको खुद का चेहरा डरावना लगे। लेकिन सुंदर बनने के लिए इतना किया जा सकता है, है ना?
5) यहां शुरु होती है बेकिंग की सही प्रक्रिया। पावडर को सेट होने के लिए 15-20 मिनट यूंही रहने दें। इस दौरान आप अपने बाल संवारने जैसे दूसरे काम कर सकती हैं। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि पावडर आपके चेहरे के नैचुरल ऑयल को सोख रहा है (जो आमतौर आपके मेकअप को ख़राब करने का काम करता है!) तेल सोखने की यही प्रक्रिया फेस बेकिंग के तरीके के सफल होने का प्रमाण है।
6) अब एक रोएंदार ब्रश लेकर अपने चेहरे पर हल्के से घुमाते हुए अतिरिक्त पावडर हटाएं। अब फेस बेकिंग का काम हो चुका। यह विशेष तकनीक उन खास मौकों पर आपके काम आती है जब आप अपने मेकअप को अधिक समय तक टिकाना चाहती हैं। आप भी इसे घर पर ट्राई करें और अपना अनुभव हमें बताइए।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock