... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या के बारे में अक्सर बातें की जाती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह ग़लतफहमी है कि केवल बढ़ती उम्र के पुरुषों को ही बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन सच यह है कि केवल 45% महिलाएं ही ऐसी हैं जिन्हें अपने पूरे जीवनकाल में शायद ही गंभीर हेयर फॉल या फीमेल पैटर्न लॉस की समस्या न हुई हो। जब महिलाओं को पता चलता है कि उनके बाल काफी पतले हो रहे हैं और उनके सर की त्वचा दिखायी पड़ने लगी है तो यह तनावपूर्ण हो सकता है।
काले-घने बालों से किसी भी महिला की खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन बहुत-सी महिलाएं जिन्हें गंभीर हेयरफॉल हो रहा है उन्हें समझ नहीं आता कि वह किस तरह का इलाज अपनाएं। अगर आपकी भी चोटी लगातार पतली होती जा रही है तो इसे रोकने के लिए जितनी जल्दी हो किसी डर्मटालजिस्ट से सम्पर्क करें। फीमेल पैटर्न लॉस को रोकने के लिए अपनायी जानेवाले तरीकों में से ज़्यादातर बालों को दोबारा उगने में मदद करने की बजाय उनका झड़ना रोकते हैं। यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही 6 तरीको के बारे मे जिनकी मदद से आप हेयर लॉस रोकने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा कर सकती हैं।
1. मिनॉक्सिडिल
महिलाओं और पुरुषों के झड़ते बालों की समस्या के सबसे आम समाधान के रुप में मिनॉक्सिडिल(Minoxidil) का इस्तेमाल होता है। जहां एक्सपर्ट अभी तक समझ नहीं पाए हैं कि मिनॉक्सिडिल झड़ते बालों के इलाज में किस तरह और कितना असरदार है वहीं विभिन्न देशों में फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन इकाइयों से इसे मान्यता प्राप्त है। यह 2% और 5% मात्रा वाले सोल्यूशन में उपलब्ध हैं लेकिन हमारे देश में इसे फिमेल हेयर लॉस के मामलों में केवल 2% की मंज़ूरी मिली है।
आमतौर पर डर्मटालजिस्ट रोज़ाना 1मिली मिनॉक्सिडिल दो बार लगाने की सलाह देते हैं। इसके परिणाम जानने के लिए आपको कम से कम 4 से 6 महीनों तक मिनॉक्सिडिल का प्रयोग करना होगा। उसके बाद आपका डर्मटालजिस्ट आपको इसे कम से कम एक साल के इस्तेमाल की सलाह दे सकता है। मिनॉक्सिडिल इस्तेमाल करनेवालों में से कुछ को सर की त्वचा में खुजली, रूखापन , जलन या लालिमा की शिकायत हो सकती हैं। जहां मिनॉक्सिडिल से बालों को झड़ने से रोकता है वहीं बहुत से डर्मटालजिस्ट का कहना है कि यह बालों को दोबारा उगने में शायद मदद न करे।
2. गोलियां और दवाएं
डर्मटालजिस्ट की तरह ही दवाइयों को भी मेल पैटर्न हेयरलॉस और फीमेल पैटर्न हेयरलॉस के इलाज के लिए अपनाया जा सकता है और इस्तेमाल किया जाता है। ये दवाएं एण्ड्रोजन डिपेंडेंट मेडिसिन्स कहलाती हैं और इन दवाओं को कम से कम सालभर खाना पड़ता है। फिनैस्टराइड (finasteride) झड़ते बालों के इलाज के लिए दी जानेवाली सबसे आम दवा है। हालांकि अभी बहुत कम स्टडीज़ और शोध हुए हैं जो इस दवा के फायदों और साइड इफेक्टस (जैसे ब्रेस्ट टेंडरनेस और मेनोपॉज़ के बाद सेक्स ड्राइव में बढ़ोतरी) की पुष्टी कर सकें। ऐसी ही दूसरी दवाइयां हैं फ्लूटोमाइड (flutamide), स्पारोनोलैक्टोन (spironolactone) और साइप्रोटेरॉन एसीटेट (cyproterone acetate), जिनके साइड इफ़ेक्ट भी एक से हैं। हालांकि इनके बारे में और अधिक शोध की ज़रूरत हो ताकि यह साबित किया जा सकते कि ये महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या या फीमेल पैटर्न हेयरलॉस में कितने कारगर हैं।
3. हेयस्टाइलिंग
अगर आप महंगे इलाज और तकनीक पर पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो आप कुछ विशेष तरह की हेयस्टाइलिंग अपनाकर अपने बालों को घना दिखा सकते हैं। आप अपने बालों को छोटा दिखानेवाला कोई हेयरकट कर सकती हैं। बीच में से मांग न निकाले हुए साइड या ज़िगज़ैग पार्टिंग कीजिए। बालों को खुला रखते या बांधते हुए भी इस बात का ख़्याल रखें कि छोटी लेयर्स ऊपर की तरफ हों। बड़े दांतों वाले कंघे या हेयरब्रश इस्तेमाल करने से भी बाल कम टूटेंगे। साथ ही तौलिए से रगड़कर बाल सुखाने से भी परहेज करें ताकि यह समस्या कम हो सके ।
4. कैमोफ्लॉजिंग उत्पाद
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं और सर पर गुच्छे या चकत्तों में गंजापन दिखने लगा है तो आप उन हिस्सों को छुपाने का काम कर सकते हैं। गंजापन छुपाने के लिए आप कैमोफ्लॉजिंग उत्पादों (camouflaging products) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से ज़्यादातर उत्पाद पसीना और पानी से प्रभावित नहीं होते और उनमें बालों के निर्माण में मदगार फाइबर, स्कैल्प स्प्रे थिकनर्स और एलोपीसिया मास्किंग लोशन (alopecia masking lotion) होते हैं। भारत में हेयर बिल्डिंग फाइबर्स आसानी से बाज़ार और ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। ये केराटिन फाइबर्स हैं जिन्हें डिब्बों में उपलब्ध हैं। ये पतले हो रहे बालों की समस्या छुपाने में मदद कर सकते हैं। कुछ स्कैल्प स्पेर थिकनर्स भी इसी तरह का काम करते हैं जिनका इस्तेमाल विभिन्न हेयर कलर्स में भी किया जाता है। हालांकि स्प्रे का इस्तेमाल थोड़ा झंझटभरा हो सकता है और उसके दाग आपको कपड़ों और उंगलियों पर लग सकते हैं।
5. हेयर एक्सटेंशन या हेयरपीसेस
अगर आप लगातार पतले हो रहे अपने बालों के लिए कोई स्थायी इलाज चाहती हैं तो किसी हेयर स्टाइलिस्ट की मदद ले सकती हैं। जो आपको हेयर एक्सटेंशन की सलाह दे सकता है। यह तरीका स्थायी या अस्थायी हो सकता है। हालांकि अगर इसे ऐसे बालों से चिपकाया गया जो टूट रहे हों तो इससे बालों को और भी नुकसान हो सकता है। हेयर एक्सटेंशन के अलावा हेयरपीस या विग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
6. हेयर ट्रांसप्लान्टेशन
हेयर ट्रांसप्लान्टेशन को एक गंजे हो रहे पुरुषों के लिए उपयोगी इलाज़ के तौर पर देखा जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार हेयर ट्रांसप्लान्टेशन महिलाओं के लिए भी उतना ही फायदेमंद साबित हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी ऐसे डर्मटालजिस्ट से बात करें जो अनुभवी हो और इस महंगे इलाज़ को अपनाने के लिहाज से आप उसपर विश्वास कर सकें।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock
संदर्भ-
[1] Dinh QQ, Sinclair R. Female pattern hair loss: Current treatment concepts.Clinical Interventions in Aging. 2007;2(2):189-199.
Image Source: Shutterstock