वैक्सिंग के बाद स्किन हुई परेशान? कीजिये इस तरह देखभाल।

क्या आप जानते हैं कि वैक्स करने के बाद स्किन पर ऐलो वेरा जेल लगाने से स्किन को आराम मिलता है? पढ़िए ऐसी ही कुछ और मज़ेदार टिप्स

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English

अनुवादक -Sadhna Tiwari

जी हाँ, उन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है वैक्सिंग। लेकिन वैक्सिंग के साथ अपनी त्वचा को नरम मुलायम कैसे रखा जाए? इसी का जवाब देते हुए सखिया स्किन क्लिनिक में त्वचा विशेषज्ञ डॉ ऋद्धि चव्हाण करेगी आपकी मदद सूजन, लाली और उस जलन को दूर करने की जिसे आप करती हैं महसूस हर बार वैक्स के बाद।

जलन से परेशान त्वचा का रखें ख्याल-

अगर वैक्सिंग के बाद आपकी स्किन में काफी देर तक जलन और लाली महसूस हो तो कोल्ड कंप्रेस( कपड़े की पोटली ) त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा की जलन और लाली कम हो जायेगी।

•लैवेंडर या टी -ट्री ऑइल लगाने से भी काफी आराम मिलता है। कैमोमाइल या रोज ऑइल , ऐलो- वेरा जेल और ककड़ी भी त्वचा के लाल दानों को कम करने में मदद करते हैं। पढ़ें -जानिये कैसे आपकी त्‍वचा पर निखार लाता है कैमोमाइल का फूल

•आधा कप कच्चा दूध और आधा कप पानी मिलाएं और एक टॉवल इस घोल में डूबाकर स्किन पर लगाएं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड से त्वचा को आराम मिलेगा और जलन भी कम हो जायेगी।

•अगर वैक्सिंग के बाद आपको लाल दाने हो गए हैं तो उनपर कॉर्टज़ोन क्रीम लगाएं। यह क्रीम नसों से खून के बहाव को तेज़ होने से रोकेगी। इस टिप को अपनाकर आप बिकिनी वैक्स से होनेवाले दर्द को थोड़ा कम कर सकती हैं।

इन बातों का रखे ध्यान-

• वैक्सिंग के बाद कॉटन जैसे नेचुरल फैब्रिक के ढीले कपड़े पहनें। इस तरह त्वचा सांस ले सकेगी। सिंथेटिक कपड़ों से वैक्स की गयी स्किन पर खुजली और जलन शुरू हो सकती है। वैक्स की गयी त्वचा को हाथ न लगाएं वर्ना जलन बढ़ती चली जायेगी।

•वैक्स करने के बाद 24 घंटों तक धूप में न जाएं।

•24 घंटों तक तक त्वचा पर कोई शावर जेल या बॉडी लोशन न लगाएं, इससे त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। वैक्सिंग के दौरान त्वचा की ऊपरी परत छील सकती है, जिससे त्वचा और भी संवेदनशील बन जाती है। इसीलिए वैक्सिंग के अगले 2-3 दिनों तक सॉना या स्टीम न लें। इसी तरह जलन से बचने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं ना कि गर्म पानी से।

अगर वैक्सिंग के बाद लाल दाने 3 दिन से अधिक समय तक रहें तो किसी डॉक्टर से बात करें।

चित्र स्रोत - Getty Images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source