स्ट्रॉबेरी फेस मास्क से 15 मिनट में ऐसे स्किन में लायें ग्लो

Acne free skin के लिए घर पर ही बनाएं ये तीन फेस मास्क

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

आपको यह तो पता होगा कि स्ट्रॉबेरी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि लाल रंग का यह फल आपकी त्वचा में भी चार चांद लगाने का काम करता है। जी, हां ग्लो स्किन पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने और उसे भीतर से हेल्दी बनाने में मदद करता है। ऐसे लोग जिनकी स्किन में जलन होती है उनके लिए यह एक बेहतर फल है क्योंकि इससे त्वचा की जलन कम होती है। आप इसका इस्तेमाल एक डीआईवाई मास्क के रूप में कर सकते हैं। कॉस्मेटोलोजिस्ट डॉक्टर नंदिता दासआपको विभिन्न तरह की त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी फेस मास्क बनाने का तरीका बता रही हैं।

नॉर्मल स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है और आप अपनी स्किन की प्यार के साथ देखभाल करना चाहती हैं तो यह फेस मास्क आपके लिए ही  है।

  • 6  स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें आधे कप दही के साथ मिलाकर मिक्स कर लें।

  • इसमें ¼ कप शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और बीस मिनट तक लगा रहने दें।

  • उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।

ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क

स्ट्रॉबेरी में विटामिन ई होता है जिससे ड्राई स्किन को मॉश्चराइज मिलता है। शहद अत्यंत हाइड्रेटिंग है और विटामिन सी से भरपूर आम आपकी स्किन में चमक लाता है।

  • 6 स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बना लें और इसमें दो चम्मच शहद मिला लें।

  • उसके बाद इसमें आम का गुदा डालें और एक चम्मच ओलिव ऑयल डालकर मिला लें।

  • इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं और पंद्रह मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फेस मास्क

यह पैक उन लोगों के लिए जिनकी स्किन पर हल्के मुहांसे आते हैं या कॉम्बिनेशन स्किन है। आप इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे आपको मुहांसों से राहत मिलती है।

  • पांच स्ट्रॉबेरी मैश कर लें और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें।

  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आँखों पर लगाने से बचें।

  • इसे पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें और बाद में वाश्क्लोथ से पोंछ लें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source