सिर्फ 8 घंटों में पिंपल्स पर असर दिखाए ये तेल

रोज़मैरी ऑयल की कुछ बूंदें करेंगी ये कमाल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मुंहासे किसी भी चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। पर कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद कई लोगों के चेहरे पर ये बार-बार आ जाते हैं। ऐसे में क्या किया जाए? इससे पहले कि आप चिड़चिड़े होकर मुंहासे को पिचकाने लगें, रोज़मैरी ऑयल ट्राए कर लें। इस एसेंशियल ऑयल में मुंहासों से लड़ने वाले ऐसे तत्व होते हैं, जो बिना कोई निशान छोड़े इन्हें ठीक कर देते हैं।

रोज़मैरी ऑयल – कैसे करता है काम?

इस ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं और प्रभावित स्थान पर इसे लगाने से बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। बैक्टीरिया की वजह से होने वाले पिंपल्स इससे साफ होने लगते हैं। सिर्फ 8 घंटों में आपको असर दिखने लगेगा।चाइना के शोधकर्ताओं ने ये पाया कि इस तेल में एंटीसेप्टिक तत्व भी होते हैं इन्फ्लेमेशन से प्रभावित त्वचा पर असर दिखाती है और आगे होने वाले मुंहासों से बचाव करती है। (इसे भी पढ़ें - मुंहासे दूर करने के लिए फेसपैक)

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

रूई के टुकड़े पर दो तीन बूंद रोज़मैरी ऑयल डालें और इसे सोने से पहले पिंपल वाली जगह पर लगाएं। इसे दिन में लगाकर बाहर न जाएं, इससे आपके चेहरे पर धूल-मिट्टी जमेगी, जिससे समस्या और बढ़ेगी। इस तेल का इस्तेमाल करने का एक और तरीका है। आप इसे अपने लोशन में मिला लें। फिर नियमित रूप से इस लोशन को लगाएं।

रोज़मैरी ऑयल सिर्फ चेहरे के ही नहीं, पीठ पर होने वाले मुंहासों जिसे बैक एक्ने कहते हैं, उनके लिए भी अच्छा है। इसके लिए नहाने के पानी में 8-10 बूंद इस तेल की मिला लें। कुछ दिन इस तेल का लगातार इस्तेमाल करें, फायदा बोगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ -

1.Planta Med. 2007 Oct;73(12):1275-80. Epub 2007 Sep 24. Investigation of antibacterial activity of rosemary essential oil against Propionibacterium acnes with atomic force microscopy. Fu Y(1), Zu Y, Chen L, Efferth T, Liang H, Liu Z, Liu W.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source