चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान? आज़माएं ये अनोखा तेल!

रोज़हीप ऑयल ड्राई स्किन के लिए है बेहतर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक- Mousumi Dutta.

आजकल प्रदूषण भरे वातावरण में चेहरे पर डार्क पैचेस, पिग्मेनटेशन, काले धब्बे आना आम समस्या बन गई है। ये रोज़हीप ऑयल (rosehip oil) एक विशेष प्रकार के गुलाब के बीज से बनाया जाता है जो दवाई के दुकान या सूपरमार्केट में आसानी से पाया जा सकता है। इस एसेनशियल ऑयल में विटामिन ई, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होता है जो स्किन पिग्मेन्टेशन को कम करने में मदद करता है।

• रोज़हीप ऑयल में विटामिन ई पाये जाने के कारण ये नए सेल्स के पुर्नज्जीवन में मदद करता है।

• इसमें एसेनशियल फैटी एसिड्स होता है जो स्किन के लचीलेपन को बेहतर बनाकर स्किन के क्षति को ठीक करने में सहायता करता है।

• इस तेल में जो विटामिन ए होता है जो स्किन को टोनअप करके और टेक्सचर को बेहतर बनाकर हेल्दी ग्लो लाता है।

• रूखी और शुष्क त्वचा के लिए यह मॉश्चराइज़र का काम करता है।

ये लाइट टेक्सचर में होने के कारण स्किन में अच्छी तरह से ऐब्सॉर्ब हो जाता है। अब चलिये ये जानते है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें-

• अपने चेहरे को किसी क्लेन्ज़र या फेस वाश से साफ कर लें और तौलिये से अच्छी तरह से पोंछ ले।

• अब रोज़हीप ऑयल को फेस पर लगाये।

• जब तक तेल पूरी तरह से स्किन न सोख लें उंगली से हल्की तरह से मसाज़ करते रहें।

• इस विधि को आप दिन में दो बार कर सकते हैं। रात को सोने से पहले आप रोज़हीप ऑयल को मॉश्चराइज़र के जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिप्स

• त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही रोज़हीप ऑयल का इस्तेमाल ऑयली स्किन वाले करें।

• इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी-सी मात्रा में लगाकर चौबीस घंटे तक देखें कि कोई एलर्जी तो नहीं हो रहा है, अगर नहीं हो तभी इसका इस्तेमाल करें।

चित्र स्रोत- Shutterstock.

संदर्भ-Lindsey P, Essential Oils & Aromatherapy For Beginners, 2nd Edition, 2011. 52-Page

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source