... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
सर्दी के दिन आते ही फटें होंठो की समस्या से सब परेशान रहते हैं। बार-बार क्रीम या लीम बाम कितना भी लगाओ होंठ ठीक होता ही नहीं है। इसका सिर्फ एक ही मतलब है कि आपको अपने होंठ या स्किन की और अच्छी तरह से देखभाल करने की ज़रूरत है, या यूं कहे तो समय देने की ज़रूरत है। वैसे तो इसके लिए सबसे पहले आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की ज़रूरत है साथ ही इसके साथ विटामिन बी युक्त खाद्द पदार्थ को अपने डायट में शामिल करने की ज़रूरत है।
सलेब्रिटी नैचुरोपैथ, डॉ. निर्मला शेट्टी का कहना है कि अपने होंठो को केयर के लिए जितना आप केमिकल बेस्ड चीजों से दूर रहेंगे और नैचुरल चीजों का इस्तेमाल या सेवन करेंगे उतना अच्छा होगा।
सर्दी के दिनों में अपने होंठों को मुलायम और आकर्षक बनाने के लिए आप क्यों ज्यादा खर्च करेंगे जबकि आपके किचन में ही इसका इलाज। आप महंगे लिप बाम छोड़े और ट्राई करें ये होममेड वेजटबल लिप बाम-
इसको बनाने के लिए क्या चाहिए?
• 2 छोटा चम्मच कद्दू का पेस्ट
• 2 छोटा चम्मच नारियल का क्रीम
• 1 छोटा चम्मच शहद
होममेड लिप बाम बनाने की विधि
• कच्चे कद्दू को पिसकर पेस्ट बना लें। उसमें नैचुरल नारियल का क्रिम डालें नारियल का दूध नहीं।
• अब एक बाउल में सारे चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। मिलाने के बाद उसको दस मिनट तक फ्रिजर में रखें।
• अब इस चिल्ड लिप बाम को दिन में दो-तीन बार होंठो पर लगायें।
ये कैसे काम करता है?
कद्दू में पानी बहुत ज्यादा मात्रा में रहता है और ये विटामिन ए के सबसे अच्छे स्रोतों में एक है। इन्हीं गुणों के कारण ये स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर पाता है। और शहद का मॉश्चराइजिंग गुण इस मामले में बहुत कारगर साबित होता है। यहां तक ये इंफेक्शन को भी दूर करने में सहायता करता है। इन्हीं सब गुणों के कारण ये सब सामग्रियां एक साथ फटें होंठो को ठीक करने में नैचुरल रेमिडी के रूप में काम करती हैं। पढ़े- घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी लिप बाम, जानिये तरीका
मूल स्रोत- DIY pumpkin lip balm for soft, kissable lips
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।