... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Apple cider vinegar: Using apple cider vinegar topically as a toner may not help clear your skin. Apple cider vinegar may not do any harm to your skin but it doesn’t work to treat acne.
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
अगर पार्टी में जाना हैं या किसी मिटिंग का अवसर हो या नहीं तो रोमांटिक डेट का मौका हो, उस वक्त आप कभी भी ये नहीं चाहेंगे कि आपको बगल या कांख से बदबू निकले तो सब कुछ चौपट हो जायें। सारा कंफिडेन्स धरा के धरा रह जाता है। लेकिन मायुस न हो, आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बता रहें हैं जिसके मदद से आप बदबू से मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं, वह है एप्पल सिडार विनेगार या सेब का सिरका!
चलिये जानते हैं कि सेब का सिरका अंडरआर्म्स के बदबू पर कैसे काम करता है-
सेब के सिरके के इस्तेमाल से बगल या कांख के आस-पास के त्वचा का पीएच लेवल कम हो जाता है और खुले रोमछिद्र बंद हो जाते हैं जिसे बदन से बदबू आना कम हो जाता है। असल में पीएच लेवल के कम हो जाने से बैक्टिरीया का पनपना भी कम हो जाता है जो बदबू पैदा करने के मूल कारण होते है। इसके अलावा सेब के सिरके का एस्ट्रिजेंट गुण पसीने के निकलना भी कम कर देता है। पढ़े-पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिये आजमायें ये 5 आसान टिप्स
सेब के सिरके का इस्तेमाल इस काम के लिए कैसे करेंगे-
सेब के सिरके से अपने आर्मपीट को फ्रेश रखना कुछ ज्यादा मुश्किल का काम नहीं होता है। आप जो डियोडरेंट का इस्तेमाल करते हैं उसका इस्तेमाल करने के जगह पर अंडरआर्म्स में रूई के गोले के मदद से सेब का सिरका लगायें। इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें। यहाँ तक कि सेब के सिरके का गंध भी 15 मिनट में चला जाता है। फिर देर किस बात की आज ही ट्राई कीजिए ये सेब का सिरका और रहिये दिन भर फ्रेश!
चित्र स्रोत: Shutterstock