Juicy, plump lips पाने की चाह है? ये 5 तरीके ट्राई करें

सुंदर, लाल और बड़े होठों के लिए सर्ज़री कराने की कोई ज़रूरत नहीं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 23, 2017 2:20 PM IST

साफ स्किन, चमकदार बाल और अच्छे हिप्स की ही तरह भरे हुए, जूसी और शाइनी होंठ भी खूबसूरती का एक पैमाना माने जाते हैं। ये दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, लेकिन साथ ही सेक्सी और रहस्यमयी दिखायी पड़ते हैं। न जाने कितनी बार हम एंजेलिना जोली, करीना कपूर,लिज़ा हेडन और रोज़ी हंटिंग्टन व्हाइटली की तस्वीरों की तरफ देखते हैं और सोचते हैं कि काश ऐसे होंठ हमारे पास भी होते। है, ना? जहां कुछ लोग बड़े और भरे हुए होठों के साथ पैदा होते हैं तो वहीं अमेरिकी टीवी सेलिब्रिटी केली जेनर जैसे कुछ, सर्ज़री की मदद से भरे हुए होठों की अपनी चाहत पूरी करते हैं। लेकिन अगर प्रकृति से आपको बड़े होंठ नहीं मिले तो मायूस न हों। ऐसे बहुत से घरेलू तरीके भी हैं जिनसे आपके होंठ या लिप्स बड़े दिख सकते हैं, और वो भी किसी सर्ज़री की मदद के बिना। तो ज़रा ध्यान से पढ़िए यह आर्टिकल और जानिए कौन-से हैं वो 5 तरीके फुल लिप्स पाने के।

सबसे पहले, अपने होठों को ध्यान से देखें। अगर होठों पर डेड स्किन जमा हो गयी है तो उनपर लिप बाम लगाकर किसी गीले कपड़े से उन्हें हल्के-हल्के रगड़कर साफ करें।

दालचीनी का तेल

यह तरीका सस्ता होने के साथ आसान भी है। इस तरीके से आपको होंठ नैचुरली बड़े दिखते हैं। हमारे होठों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा से अलग होती है। इसीलिए जब आप दालचीनी का तेल इनपर लगाते हैं, तो त्वचा की ऊपरी परत में थोड़ी-सी जलन होने लगती है और वे फूल जाते हैं। यह सूजन हल्की और सुरक्षित होती है। साथ ही खून का प्रवाह होठों की तरफ अधिक हो जाता है, और आपके होंठ लाल और फूले हुए दिखायी देने लगते हैं। लेकिन कभी भी दालचीनी का तेल सीधे-सीधे होठों पर न लगाएं। लिप बाम या पेट्रोलियम जेली में थोड़ा-सा तेल मिलाएं और उसके बाद इस मिश्रण को अपने लिप्स पर लगाएं। ज़रूरत हो तो दोबारा भी लगा सकती हैं। दालचीनी से आपकी सांसों से भी भीनी-भीनी खूश्बू भी आएगी।

लौंग का तेल

दालचीनी के तेल की तरह, लौंग के तेल से भी त्वचा में हल्की सी जलन होती है। इसीलिए इसे सावधानी से और बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें। दालचीनी के तेल की तरह ही, थोड़े-से लिप बाम में लौंग के तेल की एक बूंद डालें और अपने होठों पर लगाएं। एक मिनट के लिए या जब तक जलन शांत न हो जाए लगा रहने दें। चाहें तो, आप एक चम्मच शहद में एक बूंद लौंग का तेल मिलाएं और अपने होंठ पर एक मिनट के लिए लगाकर रखें। पानी से साफ करें और फिर अपना लिप बाम लगाएं।

टूथब्रश

इस तरीके से लिए आपको एक अच्छे टूथब्रश की ज़रूरत होगी। अपने होठों पर नारियल के तेल की एक हल्की सी परत लगाएं और गर्म पानी से सेंक दें। जब आपके होठों की त्वचा नर्म हो जाए तो टूथब्रश से हल्के से साफ करें। इस तरीके से होठों पर मौजूद डेड स्किन निकल जाती है और आपके होंठ फूले हुए और हल्की गुलाबी रंगत वाले दिखायी पड़ते हैं। अंत में होठों पर लिप बाम लगाना न भूलें।

शक्कर

अपने मनपसंद लिप बाम को होठों पर लगाए। 10 मिनट रूकें और अब एक चम्मच शक्कर लेकर थोड़ा-सा पीसे। शक्कर थोड़ी-सी खुरदरी होनी चाहिए। इसे एक चम्मच मक्खन या नारियल के तेल में मिक्स करें, और अपने होठों पर रगड़ें। इस तरीके से लिप्स की डेड स्किन निकल जाएगी और वे बड़े और गुलाबी दिखेंगे। दरअसल रगड़ने की वजह से होठों में खून का बहाव बढ़ जाएगा और वे साफ और लाल दिखेंगे।

ध्यान में रखें ये बातें

अगर आपको इनमें से कोई भी तरीका पसंद नहीं आ रहा, तो मेकअप का एक आसान तरीका अपना सकती हैं। आप अपने होठों के मध्यभाग में एक हाइलाइटर या चमकदार लिप ग्लॉस लगाएं, इस तरीके से आपके होंठ फूले हुए दिखायी देगें। जिनके होंठ पतले हैं उन्हें बहुत गहरे लाल, ब्राउन या बैंगनी जैसे गहरे रंग की लिपस्टिक नहीं लगानी चाहिए। होठों को भरा हुआ दिखाने के लिए हल्के और चमकदार शेड्स वाली लिपस्टिक्स ही लगाएं।

•स्वस्थ, फूले हुए और अच्छी रंगत वाले होठों के लिए ढेर सारा पानी पीएं।

• चूंकि लौंग और दालचीनी का तेल प्राकृतिक चीज़ें हैं इसीलिए इनका इस्तेमाल सुरक्षित है। लेकिन होठों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। हो सकता है आपको इनसे एलर्जी हो।

• यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं तो इन तरीकों को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें।

• अगर आपने बहुत अधिक तेल लगा लिया हो और तेल आपके मुंह में चला गया तो पानी से मुंह साफ और अपने होठों पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.