... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
इस सीज़न का सबसे बड़ा मेकअप ट्रेंड है डुअल-टोन लिपस्टिक। ये लिपस्टिक लगाने का बहुत मज़ेदार और फैशनेबल तरीका है। इस स्टाइल से लिपस्टिक लगाने से जो कलर कंट्रास्ट बनेगा वो आपको फंकी लुक देगा। अगर आप भी ट्राई करना चाहती हैं ये लुक तो सोचना क्या, आज ही लगाएं। आपकी मदद के लिए मेकअप आर्टिस्ट जेनेट डीसूज़ा यहां बता रही हैं कि डुअल-टोन लिप्स लुक कैसे पाया जा सकता है।
स्प्लिट
नियॉन कलर जैसे कि पिंक और नियॉन आपके लिप्स को बेहद आकर्षक दिखा सकते हैं, ये ज़्यादा ब्राइट भी नहीं लगेंगे। अपने लोअर लिप के लिए आप पिंक का कोई ब्राइट शेड चुन सकती हैं। और अपने ऊपर के होंठ के लिए आप ऑरैंज शेड चुनिये। इससे आपको ऐसा लुक मिलेगा जिससे चेहरे पर लिप्स अलग से दिखेंगे। अगर आप चाहें तो कंसीलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। (इसे भी पढ़ें - लिपस्टिक से परफेक्ट लुक)
ओंबर
अपने लिप्स को थोड़ा और ट्रेंडी बनाने के लिए दो कलर को अपने अपर और लोअर लिप्स पर लगाएं। सबसे पहले पूरे लिप्स पर एक बेस कलर लगाएं। अब अपर और लोअर दोनों लिप्स के बीच पर दूसरा कलर लगाएं। इससे फिनिशिंग आएगी। इस लुक में अपनी आंखों पर ज्यादा मेकअप न करें। (इसे भी पढ़ें - नैचुरली गुलाबी होंठ पाने का तरीका)
आउटलाइन्ड
डार्क लिप लाइनर को हमेशा ब्यूटी मिस्टेक माना गया है लेकिन इस बार इसे ब्यूटी ट्रिक में इस्तेमाल करें। ट्रिक ये है कि दो एक जैसे लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करें और दोनों को एक साथ मिला दें।अपने लिप्स के बाहरी हिस्से को किसी ब्राइट लिप कलर जैसे पिंक कलर से भरें और फिर अंदर के लिप्स को रेड शेड से भरें। आप इस लुक को ब्रिक और बरगंडी शेड के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
तो सोचिये मत, जल्दी इन लिप्सटिक ट्रिक्स को ट्राई करें और इस सीज़न सबसे ज़्यादा ट्रेंडी दिखें।
चित्र स्रोत - Shutterstock