... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आजकल लोग खराब जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषित वातावरण, हार्मोनल के बदलाव आदि के कारण बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। बाल झड़ने के समस्या सर्दियों में ज्यादा होती है। हालांकि अब आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए बाजार के महंगे प्रॉडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। ऑर्गेनिक हार्वेस्ट के सीईओ राहुल अग्रवाल के अनुसार, आप कुछ घरेलु उपायों के द्वारा बाल झड़ने और डैन्ड्रफ की समस्या से कुछ हद तक राहत पा सकते है। इतना ही नहीं इस उपाय से आप बालों के विकास प्रक्रिया में भी सुधार ला सकते हैं। क्या है वो उपाय, आइए जानते हैं। पढ़ें: बालों के झड़ने के 6 घरेलु उपचार
हॉट ऑयल मसाज
राहुल के अनुसार, सर्दियों में बाल झड़ना आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप गर्म तेल की मालिश करें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और उनमें चमक आएगी। बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोग नारियल या बादाम के गर्म तेल से सिर की मालिश करें। गर्म तेल की मालिश से ना केवल बालों की जड़ों तक पोषण मिलता है बल्कि ये एक सुरक्षात्मक परत बनाकर उन्हें वायु प्रदूषण से भी बचाने में सहायता करता है। इसके अलावा मालिश से सिर में ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है जिससे बालों का विकास होता है। अगर आप डैन्ड्रफ की समस्या से भी परेशान हैं, तो आप तेल में कपूर मिलाकर अपने सिर में लगाएं।
स्टीम भी मददगार
बालों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए गर्म तेल की मालिश के बाद स्टीम लेना ना भूलें। इससे बालों की नमी बहाल करने में मदद मिलती है। स्टीम से तेल में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इससे बालों की विकास में तेजी होती है, बालों का झड़ना कम होता है और उन्हें नेचुरल रूप से चमकीला बनाने में मदद मिलती है।
इस बात का रखें ख़्याल
बाल झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार हॉट ऑयल मसाज और स्टीम लेना ना भूलें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: IANS