बादाम तेल से रातभर में ठीक करें डैमेज बाल

क्या आपके बाल भी डैमेज हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

क्या आपके बाल रूखे, बेजान और कमज़ोर हैं? बालों में न चमक है, और न ही वो स्मूद है? अगर यही आपके बालों की समस्याएं हैं तो एक आसान से उपाय से आप इनसे पार पा सकते हैं। आपको अपने बालों पर सिर्फ बादाम का तेल लगाना है और बस, हो गया आपके डैमेज बालों का इलाज।

बादाम के तेल में विटामिन ई और डी, कैल्शियम, पोटाशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इस तेल से आपके बालों को नमी मिलती है, उसके किनारे स्मूद होते हैं और बालों की लंबाई भी जल्दी बढ़ती है। बादाम का तेल आपके बालों को नैचुरल शाइन देता है। (इसे भी पढ़ें, चाहिए स्मूद और सिल्की बाल? लगाएं मेयोनेज़!)

इस्तेमाल का तरीका

  • बादाम के तेल की कुछ बूंदों से स्कैल्प पर मसाज करें।
  • ध्यान रहे मसाज सर्कुलर मोशन में ही करें।
  • इसे रातभर के लिए ऐसा ही छोड़ दें, सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • आप देखेंगे कि सिर्फ एक रात में आपके बालों में कितना फर्क आ गया है।

स्वस्थ और सुंदर बालों के लिए नियमित रूप से बादाम के तेल से सिर की मसाज जरूर करें!

मूल स्रोत - Fix dry and damaged hair overnight!

अनुवादक - Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source