Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
ये तो हर किसी को स्वीकार करना ही पड़ता है कि समय के साथ बढ़ते उम्र के लक्षण साफ आपके चेहरे पर नजर आने लगते है। ये लक्षण और भी उभर कर आता है जब आप हमेशा तनाव रहती है। लेकिन आर्टिस्ट जैनेट डिसूजा ने कुछ ऐसे मेकअप टिप्स के बारे में बताया है जिसके मदद से आप यंग लुक को फिर से वापस ला सकती हैं।
चेहरा या फेस के लिए- आप फेस के दाग-धब्बों या रिंकल्स को ढकने के लिए फाउन्डेशन का इस्तेमाल करें। एक बात का ध्यान रखे कि आपका काउन्सेलर फाउन्डेशन से मैच करना चाहिए। काउन्सेलर से आप सारे झाईयों को ढक दें। एक बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी लाइट शेड वाला काउन्सेलर का इस्तेमाल न करें। आप इनका इस्तेमाल फेस को स्लीमर लुक देने के लिए करें। लाइट डस्टिंग ब्रोन्जर के इस्तेमाल से फेस पर ग्लो आता है। इसे हेयरलाइन और जॉलाइन पर ऐसे लगायें जिससे यंग लुक लायें। गाल पर ब्लश का इस्तेमाल करने से ब्राइट लुक आता है।
आंख या आई के लिए- तीस के उम्र में आँखों का मेकअप करते वक्त विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। आईशैडो प्राइमर का इस्तेमाल ऐसा करें जिससे वह पॉलिश्ड लुक लायें। आई मेकअप करते वक्त आप इस बात का ध्यान रखें कि वह न्यूट्रल कलर वाला हो। उसको इस तरह से लगायें कि वह ब्लेंड हो जाय। आईलाइनर लगाते वक्त सतर्क रहें कि लाइन ऊपर की तरफ हो ना कि नीचे की ओर, इससे थका हुआ या ओल्ड लुक आता है। मस्करा से आईलैशेज को ब्राइट करें।
तीस के उम्र में आईब्रो को प्लक करवाते वक्त ये ध्यान रखें कि वह कर्व हो ना कि गोल।
होंठ या लिप के लिए- तीस के उम्र में भी आपको अपने होंठो के लिए कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं है। वे पहले के तरह ही खूबसूरत रहते हैं। लेकिन ज्यादा बोल्ड कलर का इस्तेमाल न करें। लीप ग्लॉस लगाने पर लीप लाइनर गाढ़ा नहीं होना चाहिए। लेकिन बिना भूले लिपकलर लगाने के पहले थोड़ा काउन्सेलर ज़रूर लगा लें।
इस मेकअप टिप्स को फॉलो करने के बाद आप जिस भी पार्टी में जायेंगी आप पर से किसी की नजर नहीं हटेगी।
चित्र स्रोत: Getty images