परफ्यूम की खुशबू को देर तक बरकरार रखने के लिये अपनायें ये 5 टिप्स

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो परफ्यूम स्प्रे करने से पहले Moisturiser लगायें! इससे परफ्यूम की खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

हम सभी यह चाहते हैं कि जो भी परफ्यूम हम लगाते हैं उसकी महक हमें काफी देर तक आती रहे, लेकिन कई बार देखा गया है कि इन परफ्यूम की महक ज्यादा देर तक आपके शरीर पर नहीं टिक पाती है। मेकअप आर्टिस्ट जेनेट फ़र्नाडीज यहाँ कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपके मंहगे परफ्यूम की महक काफी देर तक आपके शरीर में बनी रहेगी। पढ़ें: कितना सुरक्षित है प्रेगनेंसी में डियोडरेंट और परफ्यूम लगाना?

परफ्यूम को सीलन युक्त जगह पर न रखें: अगर आप अपने परफ्यूम की महक को काफी देर तक बरकरार रखना चाहते हैं तो उसे किसी आद्रता युक्त जगह जैसे की बाथरूम में न रखें। नमी युक्त जगहों पर आद्रता और गर्मी के कारण ये अपनी महक खो देते हैं। इसलिए इन्हें सूखे और ठंडे जगह पर रखें।

मॉश्चराइजर लगायें: किसी भी तरह की फ्रेग्रन्स, ड्राई स्किन पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती है। इसलिए अगर आपकी स्किन रुखी है तो उस पर परफ्यूम स्प्रे करने से पहले माश्चराइजर लगायें उसके बाद ही परफ्यूम का प्रयोग करें, इससे महक काफी देर तक बनी रहेगी।

कलाइयों पर इत्र को रगड़ें नहीं: कई लोगों की आदत होती है कि अपनी कलाई पर इत्र लगाकर दोनों कलाइयों को आपस में रगड़ने लगते हैं जबकि यह एक गलत तरीका है। इससे उस इत्र की महक तेजी से ख़त्म होने लगती है इसलिये ऐसा न करें।

शरीर के गर्म हिस्सों पर लगायें : परफ्यूम या इत्र को अपने शरीर के गर्म जगहों पर लगायें जैसे कि कलाइयों, कोहनी के अंदरूनी हिस्से, कान के पीछे और गर्दन पर। इन जगहों पर परफ्यूम के इस्तेमाल से आपके शरीर के चरों तरफ इसकी महक बनी रहेगी, और आप तरोताजा महसूस करते रहेंगे। इसके अलावा आप पिंडलियों(calves) और घुटने के पीछे वाले हिस्से में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अच्छी क्वालिटी के परफ्यूम का प्रयोग करें: कभी भी परफ्यूम की क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता न करें। ऐसे परफ्यूम खरीदें जिससे एसेंशियल ऑयल की मात्रा अधिक हो।

इन तरीकों को अपनाकर आप दिन भर अपने आस-पास अच्छी खुशबू को बरक़रार रख सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर भी नेचुरल परफ्यूम बना सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source