... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आप अपने चेहरे और स्किन की देखभाल के लिये नियमित सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं लेकिन अधिकांश महिलाओं में देखा गया है कि वे अपने होंठों की देखभाल को अनदेखा कर देती है। जबकि ऐसा करना गलत है शायद आप नहीं जानते कि बाकी पूरे शरीर की तरह होंठों को भी सूरज की रोशनी से बचाना उतना ही ज़रूरी है, साथ ही होंठों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की स्किन की तुलना में बहुत पतली होती है। जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सजल शाह यहाँ होंठों को सूरज से बचाने के कुछ ख़ास टिप्स बता रही हैं।
जब भी आप बीच पर जा रही हों या सुबह ऑफिस के लिये निकल रही हों तो घर से निकलने से पहले अपने लिप्स पर ब्रॉड स्पेक्ट्रम लिप बाम (Broad spectrum lip balm) लगाना न भूलें। ब्रॉड स्पेक्ट्रम लिप बाम आपके होंठों को यूवीए और यूवीबी (UVA and UVB) दोनो तरह की किरणों से बचाने से मदद करते हैं। ऐसा लिप बाम खरीदें जिसका एसपीएफ कम से कम 15 हो। अगर आपको बार-बार अपने होंठों को चाटने की आदत है तो लिप बाम का दिन में कई बार प्रयोग करें। पढ़ें : होठों के आसपास के कालेपन को हटाने लिए क्या करूं?
आजकल बाज़ार में मिलने वाले कई लिपस्टिक में भी एसपीएफ होता है। कुछ लिप प्रोडक्ट तो ऐसे हैं जिनमें एसपीएफ के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो होंठों को और ज्यादा नमी और सुरक्षा प्रदान करते हैं। लिप प्रोडक्ट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका बेस मोम(beeswax) या पैराफिन हो क्योंकि ये काफी समय तक होंठों की नमी को बरक़रार रखते हैं। इसके अलावा ज्यादा चमकने वाले लिप ग्लॉस और पेट्रोलियम जेली के इस्तेमाल से परहेज करें। ऐसे लिपस्टिक आपके होंठों के लिये नुकसानदायक हो सकते हैं।
अगर कभी आपके होंठों में अचानक से सनबर्न हो जाये तो आप थोड़ी सी शुगर और ऑलिव ऑयल को मिलाकर होंठों पर लगायें, यह न सिर्फ डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है बल्कि आपके होंठों को सॉफ्ट भी बनाये रखता है। इस उपचार के बाद भी अगर आपके होंठ ठीक नहीं हो रहे हैं तो तुरंत किसी नजदीकी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें।
चित्र स्रोत: Shutterstock