बालों का झड़ना और डैंड्रफ रोकने के लिए मेथी के 4 इस्तेमाल

अगर आप भी बालों में होने वाले रुसी (Dandruff) से परेशान हैं तो मेथी का प्रयोग करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

सिर्फ डायबिटीज़ के लिये ही नहीं बल्कि अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा टूट रहे हैं तो मेथी के बीज आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। ये बीज बालों को टूटने और डैन्‍ड्रफ से बचाने के अलावा उनके बढ़ने में भी काफी मदद करते हैं। न्यूट्रीशिनिस्ट और डायटीशियन डॉ नेहा संवाल्का बताती हैं कि, मेथी को अपनी डाइट में शामिल करने या इसके पेस्ट को अपने बालों पर लगाने से यह आपके बालों को काले और चमकदार बनाती हैं।

यह कैसे मदद करती है : मेथी के पत्तों में निकोटिन एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है। इनमें डायोसजेनिन(Diosgenin) नामक एक यौगिक भी पाया जाता है जिसमे  एस्ट्रोजन(Oestrogen) जैसी क्षमता होती है जो बालों के बढ़ने और बालों की जड़ो को दोबारा बनने में मदद करता है। मेथी के बीज का पेस्ट बनाकर उससे अपने बालों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही बालों की नयी जड़ें भी उत्पन्न होती हैं। मेथी के अम्लीय (alkalising) गुण के कारण यह बालों के पीएच(pH) को नियंत्रित रखती है जिससे बालों के टूटने और डैन्‍ड्रफ में कमी आती है।

मेथी को बालों में लगाने के 4 तरीके :

  • डॉ नेहा बतातीं है कि, एक चम्मच मेथी के बीज को उबाल लें फिर उसे रात भर के लिए नारियल तेल में भिगो दें। फिर इस तेल से रोजाना सुबह अपने बालों की मसाज़ करें। यह बालों को पतला होने और टूटने से बचाता है।

  • तीन चम्मच मेथी के बीज को एक कप पानी में 6 घंटों के लिए भिगो दें । फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे ग्राइंड करके इसका पेस्ट बना लें। इस मिश्रण में तीन चम्मच शिकाकाई मिलाएं फिर इस पेस्ट को बालों पर लगायें और आधे घंटे के लिए सूखने दें फिर किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। बालों को घना करने के लिए इसका हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

  • दो चम्मच मेथी दाने लेकर उसे आधे घंटे के लिए पानी में भिगों दें। फिर इसका पानी छानकर अलग कर दें और बचे हुए गीले मेथी में दो चम्मच सूखी मेथी की पत्तियाँ और एक कप नारियल तेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे गीले बालों पर लगायें और 20 मिनट तक छोड़ दे फिर किसी शैम्पू से धो लें। इससे आपके बाल लम्बे और सिल्की हो जायेंगे।

  • दो चम्मच मेथी दानो को रात भर पानी में भिगो दें फिर अगली सुबह इसे पीस कर इसका पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें, फिर पानी या शिकाकाई की मदद से बालों को धो लें। यह तरीका डैन्‍ड्रफ को रोकने में काफी असरदार है।

मूल स्रोत - 4 ways methi seeds can prevent hair loss and dandruff

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

 संदर्भ :

1- Williamson, E.M. (2002). Major Herbs of Ayurveda. Churchill Livingstone. Yavagal, S. Retrieved on April 13, 2010.

2- Devagi Sanmugam, Indian Recipes and Home Remedies, Naturally speaking, Marshall Cavendish, 2007, 9812327150, 9789812327154, 184 pages

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source