कौन कहता है छोटे नाखूनों पर मैनीक्योर अच्छा नहीं लगता? मैनीक्योर किये हुए छोटे नाखून भी बड़े नाखूनों जैसे खूबसूरत दिखते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट जैनेच फर्नांडिस ने हमें इसी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताई।
अगर आपके नाखून बहुत छोटे हैं और आप उन्हें थोड़ा बढ़ाना चाहती हैं तो क्यूटिकल्स और नाखून पर मसाज करें और क्यूटिकल्स को पीछे खिसकाएं। ऐसा करने से पहले उंगलियों को क्यूटिकल सॉफ्टनर में डुबाना न भूलें।
मैनीक्योर के बाद अच्छा लुक पाने के लिए आपके नाखूनों का शेप हमेशा अच्छा होना चाहिए। स्वैयर यानी चौकोर शेप को न अपनाएं, छोटे नाखूनों के लिए ये अच्छी नहीं होती। इसकी जगह नाखूनों को आगे से गोल आकार दें। अपने नाखूनों को बफर की मदद से स्मूद बना लें। नहीं तो वो टूट सकते हैं या चुभ सकते हैं। बफर करते हुए याद रखें कि इसे ज्यादा न करें, इससे नाखून टूट भी सकते हैं। लिमिट में रहकर ही इसका इस्तेमाल करें।
छोटे नाखूनों पर फ्रेंच मैनीक्योर बहुत अच्छा लगता है। इसमें आपके नाखून के टिप को पेंट किया जाता है, बाकी का नाखून प्लेन रहता है। इस तरीके से नाखून लंहा दिखाई देता है। आप अपने नाखून के टिप पर वाइट नेल पेंट से लेकर और रंगीन कलर तक लगा सकते हैं।
You may like to read
अगर आपको लगता है कि डार्क कलर सिर्फ लंबे नाखूनों पर अच्छे लगते हैं तो आप गलत हैं। छोटे नाखूनों पर भी नेल पेंट के डार्क कलर खूब फबते हैं। बल्कि लाल रंग तो बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ता है। जब आप अपने नाखूनों को पेंट करती हैं तो साइड्स में थोड़ी जगह छोड़ दें। इससे नाखूनों के पतले और लंबे होने का भ्रम पैदा होगा।
इसके अलावा, अपने नाखूनों पर रोज़ ऑयल से मसाज करें। ऐसा करने से नाखून जल्दी लंबे होंगे और ड्राइनेस भी खत्म होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.