मोटी लड़कियां इस तरीके से दिखेंगी तस्वीरों में पतली

इसे पढ़ने के बाद आपकी Profile Picture बनेगी परफेक्ट!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक - Shabnam Khan

फेसबुक और ट्विटर पर लगने वाली आपकी डिस्प्ले पिक्चर या डीपी देखकर ही लोग आपके लुक्स का अंदाज़ा लगाते हैं। अब सोच लीजिए, जिन लोगों से आप शायद कभी न मिलें, उनपर इंप्रेशन जमाने का इससे अच्छा ज़रिया हो सकता है? लेकिन हर लड़की की क़िस्मत इतनी अच्छी नहीं होती कि वो अपनी तस्वीर में स्लिम ट्रिम दिखे। इसलिए वो कई-कई एंगल से तस्वीरें लेती हैं, उसे कई दफे एडिट करती हैं। अगर आप भी वही लड़की है तो हम आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करने के कुछ टिप्स लाए हैं। इन टिप्स की मदद से आपकी पिक्चर्स में आएगा स्लिम-इफेक्ट!

टिप्स

  • जब आप ग्रुप में फोटो क्लिक करवाएं तो कोने में खड़े न हों। बल्कि लोगों के बीच में खड़े हो जाएं। अपने आपको किसी एक तरफ थोड़ा सा मोड़ लें।

  • तस्वीर क्लिक करते हुए नीचे से ऐंगल कभी न लें। इससे आपका साइज़ बड़ा दिखेगा। कैमरा आपकी आंखों के लेवल से थोड़ा ऊपर होना चाहिए।

  • जब आपकी फोटो बैठे हुए क्लिक की जाए तो पैरों को क्रॉस कर लें। और बॉडी ज़रा सी मोड़ लें।

  • अगर आप सेल्फी ले रही हैं तो ऊपर की तरफ से लें। अपनी चिन को थोड़ा ऊपर उठाएं, सिर को थोड़ा घुमाएं, और एक लंबी सी मुस्कुराहट। क्लिक!! ये तैयार है मास्टरपीस।

  • अगर आप तस्वीर अकेले खिंचवा रही हैं तो थोड़ा सा मुड़ जाएं और कैमरे की ओर सीधा देखें। हाथ हिप्स पर न रखें, या सीधा छोड़ दें, या हाथ पर हाथ रखें।

  • अगर आपके हाथों पर ज्यादा ही फैट है तो फुल स्लीव्ज वाले कपड़ों में फोटे क्लिक करें।

  • अगर आप अपने बालों को बांध लेंगी तो आपकी फोटो में स्लिमिंग इफेंक्ट आ जाएगा। आप लटकन वाले ईयरिंग भी साथ में पहन सकती हैं।

  • फोटों में सबसे स्पेशल आपकी स्माइल होती है। अच्छे वक्त के बारे में सोचें और स्माइल करें।

चित्र स्रोत - Shuttestock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source