... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
You may not have any of those common hair woes like dandruff, hair loss, etc. But if you still don’t have silky locks, you can use home remedies from your kitchen that surely work. We recommend using the following.
Read this in English.
ओह, आप थक गए हैं न, बालों में कलर लगाकर, मेहंदी लगाकर। हालात और भी बिगड़ रहे हैं लेकिन न उनका झड़ना कम हो रहा है और न सफेद होना। चलिये छोड़िये चिंता, इस मैजिकल हेयर ऑयल मिक्सचर का इस्तेमाल करें और काले घने रेशम जैसे बालों की सुंदरता पायें- कड़ी पत्ता और नारियल का तेल। पढ़े- बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें मैज़िकल हिना-सरसों ऑयल!
यह कैसे काम करता है?
वैसे तो कड़ी पत्ताके बहुत तरह से फायदे हैं लेकिन क्या आप इसके छिपे गुण के बारे में जानते हैं? कड़ी पत्ता बालों को काला, घना और मजबूत करता है। कड़ी पत्ता में एन्टी-ऑक्सिडेंट और एमिनो एसिड होता है जो बालों को मजबूती प्रदान करके बालों का झड़ना कम करता है और हेयर फॉलिकल को मजबूत करता है। यह स्कैल्प को मॉश्चराइज़ करने के साथ रूसी से छुटकारा भी दिलाती है। कड़ी पत्ता में बीटा कैरोटीन और प्रोटीन होता है जो बालों का झड़ना और बालों का पतला होना रोकती है।
नारियल तेल हेयर टॉनिक का काम करने के साथ-साथ नैचुरल पिग्मेन्टेशन का काम करती है। पढ़े- क्या नाखून घिसने से बालों का झड़ना रुकता है? जानिये सच!
सामग्री
• ताजा कड़ी पत्ता
• नारियल का तेल
• छानने के लिए पतला सूती का कपड़ा
• मिश्रण को उबालने के लिए धातु का बर्तन
• तेल को रखने के लिए कांच का बोतल
विधि
• कड़ी पत्ता स्टेम के साथ लें और अच्छी तरह से धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।
• धातु के बर्तन में ज़रूरत के अनुसार तेल लें और उसको गर्म करें।
• उसमें कड़ी पत्ता का डालकर कम आंच पर देर तक उबालें जब तक कि नीचे काला रंग जैसा कुछ अवशिष्ट न निकल जाये।
• मिश्रण को ठंडा होने के बाद सूती के कपड़े से छान लें। अब एक कांच के एक बोतल में संग्रह करके रख दें।
इसका इस्तेमाल कैसे करें
नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल स्कैल्प पर करें।
मूल स्रोत: No more grey hair or hair loss with this DIY oil mix!
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।