बालों में है डैंड्रफ तो होंगे मुंहासे, बचाव के लिए आज़माएं ये टिप्स

बालों में होने वाले डैंड्रफ अक्सर आपके माथे पर मुंहासों का कारण बनते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

क्या आप अक्सर माथे पर होने वाले मुंहासों से परेशान हैं? मुमकिन है आपकी इस समस्या का कारण डैंड्रफ हो। डैंड्रफ होने पर चेहरे और ख़ासतौर पर माथे पर ज्यादा मुंहासे होते हैं। अगर आप सोच में पड़ गए हैं कि डैंड्रफ से आख़िर मुंहासे क्यों होने लगते हैं तो पढ़िये डर्माटॉलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह क्या कहती हैं इस बारे में:

आपके सिर पर ड्राई स्किन के छोटे-छोटे टुकड़े आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद कर सकते हैं। इन रोमछिद्रों में तेल पैदा हो जाता है जो फिर आगे मुंहासों में बदल जाता है। इससे माथे पर खुजली भी महसूस हो सकती है। जब आप अपने हाथ से माथे पर खुजली करते हैं तो आपके नाखून के बैक्टीरिया माथे पर पहुंचकर मुंहासे पैदा करते हैं।साथ ही डैंड्रफ से स्किन ऑयली होती है, जिससे मुंहासे होने का डर होता है। (इसे भी पढ़ें - एक रात में मुंहासे दूर करें इस तरह)

डॉक्टर सेजल कुछ ऐसे नैचुरल उपाय बता रही हैं, जिनसे आप डैंड्रफ दूर कर सकते हैं:

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में टरपीन होता है जो एंटीबैक्टीरियल होता है। इससे बैक्टीरिया का खात्मा होता है और पिंपल्स नहीं होते। इसमें एंटीसेप्टिक तत्व भी होते हैं।

  • दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाएं।

  • अब इसमें दो से तीन बूंद टी ट्री ऑयल डालें।

  • सारी सामग्री को मिला लें और चेहरे पर लगाएं।

  • 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

ऐलोवेरा

  • ऐलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो पिंपल्स के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया बढ़ने से रोकते हैं।

  • एक चम्मच ताज़े ऐलोवेरा जेल को लें और उसे सीधा प्रभावित स्थान पर लगाएं।

  • आधे घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन तक करें।

डैंड्रफ से होने वाले मुंहासों से बचें ऐसे

  • बालों को रेग्यूलर ब्रश करें, ताकी डैंड्रफ झड़ जाए। साथ ही बाल बांधकर रखें।

  • हफ्ते में तीन बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धोएं।

  • बाल शैंपू करने के बाद पतले दांत वाले कंघे से बाल सुलझाएं, ऐसा करने से डैंड्रफ आसानी से निकल जाएगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source