ऐसे दूर करें नारियल पानी से मुंहासे के निशान

सिर्फ मुंहासों के ही नहीं चिकन पॉक्स के निशान भी करें ऐसे दूर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

आपने नारियल पानी पिया तो कई बार होगा, लेकिन क्या कभी उसे लगाने के बारे में सोचा है? नारियल पानी आपके चेहरे से पिंपल्स और मुंहासों के निशान दूर करने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। न सिर्फ पिंपल्स-मुंहासों के बल्कि नारियल पानी लगाने से चिकन पॉक्स के निशान भी हल्के पड़ जाते हैं।

दाग-धब्बे कैसे दूर करता है नारियल पानी

  • नारियल पानी नैचुरली स्किन लाइटनिंग करता है और इस तरह ये स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को साफ करने में आपकी मदद करता है।
  • नारियल पानी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे स्किन सांस ले पाती है और कॉम्प्लेक्शन में फर्क पड़ता है।
  • नारियल पानी के अंदर सायटोकिनिन (cytokinin) होते हैं जो स्किन को हील करते हैं और स्किन सेल्स को नयापन देते हैं।
  • नारियल पानी में एंटीमाइक्रोबायल, एंटीवायरल और एंटीफंगल तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं।
  • इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डैमेज स्किन से फ्री रेडिकल्स को निकालते हैं।

लगाने का तरीका

  • एक कॉटन बॉल यानी रूई के टुकड़े को नायिरल पानी में डुबोएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं।
  • इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह चेहरा गुनगुने पानी से धोएं।

नारियल पानी से बना फेसपैक

इस फेसपैक को आप एक दिन छोड़कर दूसरे दिन लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम होंग। (इसे भी पढ़ें - नारियल पानी के 5 फायदे जानें)

  • 2 चम्मच नारियल पानी और 1 चम्मच खीरे के जूस को मिला लें।

  • इसमें एक चम्मच कच्चा दूध भी डालें और सबको अच्छी तरह मिक्स करें।

  • इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

  • ऐसा रोज़ करने से आपके चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे जल्दी दूर हो जाएंगे।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ -Tanushree Podder, Beauty Solutions, 2005, 150- Page


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source