कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने से पहले जान लें ये 7 ज़रूरी बातें

कभी भी जल्दबाजी में कॉस्मेटिक सर्जरी न करवाएं बल्कि सोच समझकर पर्याप्त समय लेकर ही करवाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 25, 2017 12:58 PM IST

अब वे दिन गये जब लोग कॉस्मेटिक सर्जरी को सिर्फ अमीर लोगों या सेलेब्रिटी का काम समझते थे। आज के समय में कॉस्मेटिक सर्जरी करना पहले की तुलना में बहुत सस्ता और आसान भी हो गया है। यही कारण है कि आज कल मिडिल क्लास के लोग भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों को अभी भी इस तकनीक के बारे में सही और सटीक जानकारी नहीं है। बस वे सुनी-सुनाई बातों को सच मानकर सीधे सर्जरी करवाने चले जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। बल्कि ज़रूरी है कि पहले आप सारी जानकारी इकट्ठा कर लें फिर जाकर सर्जरी करवाएं। मुंबई के जाने माने कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. आमोद राव यहां बता रहे हैं कि कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के पहले आपको किन चीजों की जानकारी होनी चाहिए।

  • आप किस अंग की सर्जरी करवाना चाहते हैं और आप कैसा रिजल्ट चाहते हैं इस बारे में आपको सटीक जानकारी होनी चाहिए। ऐसी कोई भी डिमांड न रखें जो पूरी ही न हो सके। इसलिए सोच समझकर ही सर्जरी करवाएं और करवाने से पहले एक बार डॉक्टर से यह डिस्कस ज़रूर कर लें कि आप कैसा रिजल्ट चाहते हैं।

  • कई लड़कियां जैसे ही शादी का दिन नजदीक आता है या फिर अगले हफ्ते शादी है तो आज सर्जरी के बारे में सोचने लगती हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। कई बार सर्जरी को ठीक होने में काफी वक़्त लगता है इसलिए ज़रूरी है कि पर्याप्त समय लेकर सर्जरी करवाएं। कभी भी एकदम मौके पर ही सर्जरी न करवाएं।
  • अगर आप ऐसा सोचते हैं कि कॉस्मेटिक सर्जरी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी तो आप ग़लत हैं। डॉ. राव बताते हैं कि अन्य किसी भी सर्जरी की तरह इसमें भी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं या कई बार इसके भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए इन सब चीजों के लिए पहले से तैयार रहें।
  • सर्जरी करवाने के एक ही हफ्ते बाद से ही डॉक्टर को इस बात को लेकर परेशान न करें कि जैसा आप चाहते हैं वैसा रिजल्ट आपको नहीं मिला क्योंकि कई बार इसे पूरी तरह ठीक होने में काफी वक़्त लगता है। सर्जन कोई जादूगर नहीं होते हैं कि एक मिनट में आप जैसा चाहते हैं आपको वैसा बना दें बल्कि हर चीज का एक तरीका होता है और यह काफी हद तक आपकी बॉडी पर भी निर्भर करता है।
  • डॉ. के अनुसार, सब कुछ सिर्फ सर्जरी पर ही निर्भर नहीं करता बल्कि सर्जरी के बाद आपकी डायट और आपकी लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आप ठीक तरीके से अपनी डायट में बदलाव लायें और एक्सरसाइज करें तो सर्जरी के बाद आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।
  • डॉ. ने समझाया कि, कभी भी एक ही समय पर दो से ज्यादा सर्जरी न करवाएं इससे आपको रिकवर करने में काफी नुकसान हो सकता है। कई लोग सोचते हैं कि एक ही बार में वे पूरी बॉडी की कायापलट कर दें और सबकुछ मनचाहा पा जायें तो ऐसा नहीं करना चाहिए। एक बार में अधिक से अधिक सिर्फ दो ही सर्जरी करवाएं।
  • सर्जरी करवाने से पहले अपने डॉक्टर से इस विषय पर विस्तार से बात कर लें कि आप कैसा रिजल्ट चाहते हैं और क्या हटवाना चाहते हैं। क्योंकि एक बार अगर सर्जरी हो गयी और आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला तो दोबारा उसे ऑपरेट करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए पहले ही सब कुछ अपने डॉक्टर को बता दें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source