... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST
Lip balms help keep moisture in and protect lips from dryness and cracking. Pick a lip balm that is made with natural ingredients such as ghee and almond oil, that will help keep your lips soft and supple.
सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा सर्द हवाओं के कारण बहुत जल्दी जल्दी सूखने लगती है और अगर इस मौसम में आपने माश्चराइजर या बॉडी लोशन नहीं लगाया है तो कभी-कभी त्वचा इतनी रुखी हो सकती है कि उसमें खुजली होने लगे। सबसे ज्यादा समस्या होंठों के सूखने के कारण होती है क्योंकि ये बहुत नाजुक होते हैं और बहुत जल्दी सूखने लगते हैं। कई बार तो सूखने के कारण इनमें पपड़ी जम जाती है और फिर खून निकलने लगता है। इनसे बचने के लिए ज़रूरी है कि आप नियमित लिप बाम का इस्तेमाल करें।
अक्सर देखा गया है कि जब आप लिप बाम लगाते हैं तो कुछ देर तक होंठों पर नमी बरकरार रहती है और फिर कुछ घंटे बाद दोबारा होंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में आप दोबारा लिप बाम का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन ऐसे बार बार लिप बाम लगाना भी स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक है। लिप बाम में ऐसे कई रासायनिक तत्व पाये जाते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। जानी मानी कोस्मेटोलोजिस्ट नंदिता दास यहाँ इस बारे में विस्तार से बता रही हैं।
फ्रेगनेंस: कभी भी लिप बाम खरीदने से पहले वह किन चीजों को मिलकर तैयार किया गया है उस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। जिन लिप बाम से बहुत ज्यादा महक आ रही हो मतलब कि तेज फ्रेगनेंस वाले लिप बाम का प्रयोग बिल्कुल न करें क्योंकि कई लोगों को ऐसे फ्रेगनेंस वाले लिप बाम से एलर्जी होती है। फ्रेगनेंस के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले केमिकल काफी हानिकारक होते हैं।
मेन्थोल युक्त लिप बाम: कई लोगों को मेन्थोल वाले लिप बाम बहुत ज्यादा पसंद होते हैं क्योंकि उन्हें होंठों पर लगाते ही तेज ठंडक का एहसास होता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मेन्थोल किसी भी तरह से फटे होंठों को ठीक करने में मदद नहीं करता है बस सिर्फ ठंडक देता है। इसलिए ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करें जिसमें शीया बटर या सीलर जैसे बीजवैक्स का इस्तेमाल किया गया हो, ये ज्यादा असरदार होते हैं।
टिप्स:
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock