... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
आजकल गोरे-काले में बहुत ज्यादा भेदभाव किया जाता है। टीवी पर दिखने वाले विज्ञापनों में गोरे होने का दावा करते हुए तमाम प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। काले लोगों के प्रति लोगों का रवैया भी संवेदनशील नहीं है। ऐसे लोगों का जमकर मजाक उड़ाया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें मुफ्त की कई सलाह भी दी जाती हैं। खैर, एक हिंदी गाना बहुत मशहूर है 'हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं।' आपको बता दें कि काले या सांवले रंग वाली लड़कियां सुंदरता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। किसी भी सांवले को भूलकर भी ये दस बातें नहीं कहनी चाहिए।
1) तुम्हे काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए- सांवले रंग वाले लोगों को जब कोई पिंक, येलो, वाइट कलर के कपड़े पहनने से नहीं रोक सकता तो, ब्राउन, ब्लू या ब्लैक कपड़े नहीं पहनने कि सलाह कैसे दे सकता है। हल्के रंग की काली ड्रेस ऐसे लोगों पर अच्छी लगती है।
2) तुम्हे ज्यादा स्क्रब करना चाहिए- वास्तव में स्किन का कलर नेचुरल पिग्मेंट मेलेनिन से आता है, जो स्क्रब या लूफा से रगड़ने से कम नहीं किया जा सकता है।
3) तुम ज्यादा डार्क मेकअप ना करो- कई लोग काली महिलाओं को डार्क मेकअप और रेड लिपस्टिक ना लगाने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि बियोंस, नाओमी कैम्पबेल, केशा बुशानन और तेनिका डेविस जैसी सेलेब्रिटी का कलर भी वाइट नहीं है। ये तुम्हे कैसी लगती हैं, जरा बताओ।
4) मैं किसी ऐसे को जानता हूं, जो तुम्हारे जितना ही काला है- अगर कोई आपको ऐसा कहता है, तो ध्यान रखें कि आप केवल अकेले नहीं हैं, जो काले हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका ऐसा रंग है। इसलिए ऐसा कहने वालों को मानसिकता बदलने की जरूरत है।
5) तुम काले रंग में ही अच्छी लगती हो- वास्तव में रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसी को देखना है, तो अपनी आंखों पर चढ़ा काला चश्मा उतारकर देखो। यकीनन वो व्यक्ति आपको जरूर खूबसूरत नजर आएगा।
6) तुम्हे पार्टनर ढूंढने में मुश्किल होगी- कई लोग सांवले लोगों को ये बात कहते हैं कि उनका रंग काला होने की वजह से उन्हें पार्टनर ढूंढने में परेशानी होगी। आपको बता दें कि ऐसी सोच रखने वाले सभी लोग नहीं है।
7) तुम्हे स्किन को ब्लीच कराना चाहिए- क्या सच में ब्लीच कराने से कोई व्यक्ति उम्र भर के लिए गोरा हो जाता है? अगर ऐसा होता तो कोई सांवला ही क्यों होता। ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
8) चमकीले रंग तुम्हे सूट नहीं करते- जाहिर है ऐसे कई लोग मिल जाते हैं, जो मुफ्त में ऐसी सलाह देते हैं। उनसे बोलो कि पहले वो अपनी सोच को बदलें और बाद में सलाह दें।
9) तुम काले हो लेकिन तुम्हारे बाल अच्छे हैं- ऐसे कहने वालों की बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है।
10) तुम्हारे माता-पिता गोरे और तुम काले क्यों हो- ऐसा कहने वालों को कहो कि क्या उनके माता-पिता ने उन्हें सही व्यवहार करना नहीं सिखाया है।
चित्र स्रोत - Shutterstock