रूखे और घुंघराले बालों से हैं परेशान तो अपनायें ये घरेलू नुस्ख़े!

Dry hair को शाइनी बनाने के लिए aloe vera जेल का करें इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Mousumi Dutta

क्या आप घुंघराले बालों को मैनेज़ नहीं कर पा रहे हैं? वैसे तो सीधे और नॉर्मल बालों को मैनेज़ करना आसान होता है लेकिन घुंघराले बाल रूखे भी होते हैं इसलिए ये टूटते भी ज्यादा हैं और दो मुँहे भी जल्दी बन जाते हैं। क्यों ब्यूटी पार्लर जाने की बात सोच रहे हैं तो जाने से पहले इन घरेलू नुस्ख़ों और टिप्स को अपनाकर देखें।

घुंघराले और रूखे बाल को मैनेज़ करने के टिप्स

• रूखे बालों को मैनेज़ करने के लिए हफ़्ते में एक या दो बार बालों को कंडिशनिंग या मॉश्चराइज़ करें।

• अगर आप बालों के लिए बहुत सारे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो हफ़्ते में एक बार डिटॉक्स करें। बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धोने का तरीका जानें।

• बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए माइल्ड शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल करें।

• नैचुरल कंडिशनर का इस्तेमाल करने से भी बालों मैनेजबल बनते हैं।

• स्टाइलिंग प्रॉडक्ट या ऐक्सेसरीज़ का इस्तेमाल कम करने से भी घुंघराले बालों का रूखापन कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

• दो महीने में एक बार बालों को ज़रूर ट्रीम करें।

रूखे बालों को मैनेज़ करने के लिए 3 घरेलू नुस्ख़े

विनेगार- रूखे बालों के लिए विनेगार कंडिशनर का काम करता है। विनेगार रूसी को खत्म करने के साथ-साथ बालों को सॉफ्ट और मैनेजबल बनाता है।

विधि- आधा कप विनेगार में दो कप पानी मिलायें। शैंपू करने के बाद इस लिक्विड को बालों पर लगाकर कुछ मिनट तक रखें और उसके बाद सादे पानी से धो लें।

ऐलो वेरा- घुंघराले रूखे बाल को शाइनी और सॉफ्ट टेक्सचर देने में ऐलो वेरा बहुत असरदार रूप से काम करता है। इसको दूसरे चीजों के साथ मिलाने पर भी ये बहुत अच्छी तरह से काम करता है।

विधि-

• दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, चार बड़े चम्मच ऐलो वेरा जेल और तीन बड़े चम्मच दही को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पेस्ट को बालों में आधा घंटे तक लगाकर रखने के बाद धो लें।

• जपाकुसुम के फूलों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसके बाद आधा कप ऐलो वेरा जेल में एक छोटा चम्मच एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल और जपाकूसूम का दो छोटा चम्मच पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

अंडा- अंडा दही और ऑलिव ऑयल के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करता है।

विधि- आधा कप दही में दो अंडा और दो बड़े चम्मच बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इस पेस्ट को बाल और स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर मास्क से ढककर रख दें। आधे घंटे के बाद बालों को गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

संदर्भ-

With inputs from IANS/femalefirst.co.uk

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source