इन 3 नेचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्‍ट साइज!

क्या आप भी अपने ब्रेस्ट का साइज़ कम होने से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैं 24 वर्षीय महिला हूं। मैं ये जानना चाहती हूं कि क्‍या ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाने का कोई प्राकृतिक तरीका है? ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाने के लिए मैं किसी भी सर्जरी या दवा का सहारा नहीं लेना चाहती हूं। क्‍या आप मेरा मार्गदर्शन कर सकते हैं? पढ़ें: इन 5 तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट का साइज़

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके ब्रेस्‍ट वाला हिस्‍सा काफी छोटा है, तो इस हिस्‍से को भरने के लिए कुछ एक्‍सरसाइज और टिप्‍स हैं। आइए जानते हैं:

1) चेस्‍ट एक्‍सरसाइज

ब्रेस्‍ट वाले हिस्‍से में मांसपेशियों का वजन बढ़ाने के लिए रोजाना चेस्‍ट एक्‍सरसाइज करना अच्‍छा तरीका है। डायटिशियन और ट्रेनर मैरिका जोहानसन के अनुसार, आप स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज कर सकती हैं। इसमें बारकेल बेंच प्रेस, इंकलाइन डंबल फ्लाइज, पुश-अप्‍स, इंकलाइन बेंच प्रेस, डंबल फ्लाइज और अन्‍य एक्‍सरसाइज शामिल हैं। दरअसल चेस्‍ट एक्‍सरसाइज करने से आपके चेस्‍ट की भीतरी मसल्‍स को फूलने में मदद मिलती है, जिससे ब्रेस्‍ट साइज बढ़ने लगता है और क्लीवेज़ को भी बढ़ाने में सहायता मिलती है।

2) मेथी के बीज

मेथी के बीज में एस्‍ट्रोजन जैसे तत्‍व होते हैं, जो ब्रेस्‍ट साइज बढ़ाने में सहायक हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आप मेथी के बीज का पेस्‍ट बनाकर सीधे तौर अपने ब्रेस्‍ट पर लगा सकती हैं, जिससे उनका साइज बढ़ सकता है। किसी भी तरह के साइड इफेक्‍ट से बचने के लिए इसे लगाने से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह ज़रूर लें।

3) पहनावे और मुद्रा का रखें ख्‍़याल

ब्रेस्‍ट वाले हिस्‍से को बड़ा दिखाने के लिए हमेशा अपनी पीठ को सीधा रखने की कोशिश करें। सही कपड़ों का चयन भी बहुत ज़रूरी है। ऐसा टॉप पहनें जिसके चेस्‍ट वाले हिस्‍से पर फ्रिल्‍स और पफ हों। सबसे ज़रूरी है सही साइज की ब्रा पहनना। अपने ब्रा साइज के बारे में जाने और हो सके तो पुश-अप और पैडेड ब्रा पहनें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source