इन 6 तरीकों से बनाएं आइब्रो की सही शेप

क्‍या आप अपनी आंखों से छोटी आइब्रो रखती हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

आइब्रो आपके चेहरे का एक विशेष हिस्‍सा है। चेहरे और आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में आइब्रो या भौंह का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आइब्रो अव्यवस्थित या बहुत ज्यादा मोटी या पतली होने पर चेहरा विचित्र लगने लगता है। महिलाओं को अपनी आइब्रो की देखरेख करने के लिए अतिरिक्‍त प्रयास करने पड़ते हैं। ऐसे में आप आइब्रो को सटीक बनाएं रखने के लिए नियमित रूप से पार्लर भी जाती होंगी। आप कभी नहीं चाहेंगी कि आपकी आइब्रो अव्यवस्थित हो और आपका लुक खराब हो। अगर आप परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आपको किसी एक्सपर्ट की मदद से जानना चाहिए कि आप अपनी आइब्रो को कैसे सुंदर बना सकती हैं। आइए जानते हैं जो ब्‍यूट, क्रेग-रयान फ्रेंच के इंटरनेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर के अनुसार सुंदर आइब्रो के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए। पढ़ें- आईब्रो पेंसिल की जगह इस्तेमाल करें ये 7 नैचुरल चीज़ें

  • बड़ी आंखों वाली महिलाएं अपनी आइब्रो ज्‍यादा मोटी ना रखें। पतली आंखों वाली महिलाएं मोटी आइब्रो रख सकती हैं।

  • आइब्रो का आखिरी टिप कभी भी आइब्रो के शुरुआती टिप से बड़ा नहीं रखें। ध्‍यान रहे कि ब्रो होरिजन लाइन पर या थोड़ा ऊंची रखें लेकिन नीचे कभी ना रखें।

  • आइब्रो ज्‍यादा पतली ना करें, इससे आपकी छवि बुजुर्गों वाली लग सकती है।

  • आइब्रो पर उसी कलर की पेंसिल और पाउडर का इस्‍तेमाल करें, जिस कलर की वो हैं।

  • अगर आपकी आइब्रो हल्‍की पीली या सफेद हैं तो आप नेचुरल ब्रो कलर की जगह एक या दो शेड्स गहरे रंगों का उपयोग करें।

मूल स्रोत -6 quick tips to get perfectly shaped eyebrows

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source