... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
फेस्टिव सीजन जारी है। जाहिर है कि आप इन दिनों मौज-मस्ती के अलावा अपने लुक पर भी ख़ासा ध्यान दे रहे होंगे। आपके लुक को और ज्यादा बेहतर बनाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। वैसे इसके लिए आपको कुछ ज्यादा मशक्कत करने की ज़रूरत नहीं है। कॉस्मेटोलॉजिस्ट (Cosmetologist) डॉक्टर अंजली मुखर्जी आपको कुछ आसान हेल्दी टिप्स दे रही हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बॉडी और स्किन को स्वस्थ और सुंदर रख सकते हैं। पढ़ें- सर्दियों में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं शहनाज़ हुसैन के ये 5 टिप्स
1) ज्यादा पानी पिएं- रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
2) ग्रीन टी पिएं- रोजाना 3 से 4 कप ग्रीन टी पिएं। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स (flavanoids) से माइक्रो सर्कुलेशन (micro circulation) में सुधार करने और स्किन को ग्लो करने में मदद मिलती है।
3) ज्यादा फल-सब्जियां खाएं- ताजे फल और सब्जियां खाने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और चमक आएगी। इसके अलावा अपनी डायट में गेहूं, जई, भूरे रंग के चावल, ज्वार, बाजरा और जौ शामिल करें।
4) पेट साफ रखें- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए अपनी डायट में अधिक मात्रा में फल और सब्जियां शामिल करें। इसके लिए आप गाजर और टमाटर का सूप ट्राई कर सकते हैं। इससे शरीर की कोशिकाएं बेहतर होती हैं, लीवर सही रहता है और स्किन पर ग्लो आता है।
5) ऑयली फूड से बचें- ऑयली फूड स्किन के लिए सही नहीं होता है। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। भोजन में वसा की ज्यादा मात्रा से त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
6) डायट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं- अपनी डायट में प्रोटीन युक्त फूड जैसे मछली, चिकन और अंडे की मात्रा बढ़ाएं।
7) इम्यूनिटी मजबूत करें- सर्दियों में फ्लू और वायरल का ज्यादा खतरा होता है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप विटामिन सी टैबलेट ले सकते हैं।
8) घर का खाना खाएं- बाहर के खाने में ऑयल और मसालों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए घर का बना हुआ खाना खाएं।
9) एक्सरसाइज करें- शरीर को बेहतर बनाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपको ज्यादा ऊर्जा मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।
10) नमक कम खाएं- ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो जाता है जिस वजह से आपका शरीर फूला हुआ नजर आ सकता है।
11) नियमित रूप से भोजन करें- समय पर खाना खाएं और अपने खाने में मीठा और स्नैक्स की मात्रा कम करें। दिन में दो से तीन बार ज्यादा खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा 5 से 6 बार खाएं।
12) शराब के सेवन से बचें- शराब पीने से आपकी आंखे सूज सकती हैं। कॉकटेल लेने से बचें, इससे शरीर का वजन बढ़ सकता है।
13) तनाव से बचें- तनाव से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तनाव से बचने का आसान तरीका ये है कि आप गंभीर मुद्दों से दूर रहें और जीवन को आसान बनाएं।
14) अच्छी नींद ज़रूरी- शरीर को आराम देने के लिए रात में अच्छी नींद ज़रूरी है। इससे आपका शरीर दोबारा से चार्ज हो जाता है।
15) सर्दियों में रखें विशेष ख़्याल- सर्दियों में तापमान में कमी से त्वचा पर असर पड़ सकता है। इसलिए अपने आपको गर्म रखें। इसके लिए गर्मी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थ खाएं।
मूल स्रोत -15 expert tips to look wow this New Year
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।