पिंपल्‍स से बचने के लिए आजमाएं ये 6 आसान टिप्स

क्‍या आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्‍स होते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

पिंपल्स चेहरे की सुंदरता छीन लेते हैं। अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और एक दिन पहले ही चेहरे पर पिंपल निकल आएं तो सारा मूड खराब हो जाता है। सबसे ज्यादा गुस्सा तो तब आता है, जब डेट पर जाना हो और गाल पर लाल-लाल बड़ा सा पिंपल हो जाए। इससे बचने के लिए आप कई तरह की महंगी क्रीम का इस्तेमाल भी करते होंगे। खैर, अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। स्किनकेयर एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर जयश्री शरद आपको कुछ आसान टिप्‍स दे रही हैं, जिन्‍हें अपनाकर आप इस समस्‍या से बच सकते हैं। पढ़ें- सिर्फ एक रात में पाएं पिंपल्स से छुटकारा!

1) अच्‍छा फेस वॉश इस्‍तेमाल करें

दिन में 2 से 3 बार एंटी बैक्‍टीरियल फेस वॉश का इस्‍तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर गंदगी और बैक्‍टीरिया से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी और पिंपल्‍स नहीं होंगे। हमेशा सेलीसाइलिक एसिड (salicylic acid) वाले फेस वॉश का उपयोग करें।

2) खट्टे फल खाएं

पिंपल्‍स से बचने के लिए आपको ज्‍यादा मात्रा में खट्टे फल खाने चाहिए। आप संतरा, अंगूर और नींबू आदि फल खा सकते हैं। इनमें विटामिन सी और जिंक होते हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से अच्‍छा बनाते हैं।

3) खूब पानी पिएं

ज्‍यादा पानी पीने से स्किन से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और त्‍वचा में चमक आती है। अगर आपको बार-बार पिंपल होते हैं, तो आपको रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और बैक्‍टीरिया का निमार्ण कम होगा।

4) पिंपल्‍स को दबाए नहीं

मुंहासे (blackheads) या पिंपल को हाथों से दबाकर फोड़ने की कोशिश ना करें। इससे पिंपल्‍स बड़े और उनमें इंफेक्‍शन हो सकता है। पिंपल्‍स को दबाने से डार्क स्‍पोट भी हो सकते हैं। बेहतर उपाय यह है कि आप किसी प्रोफेशनल से इन्‍हें निकलवाएं।

5) ऑयली कॉस्‍मेटिक्‍स से बचें

अगर आपकी स्किन पर पिंपल होते हैं, तो इसके पीछे आपकी ऑयली स्किन वजह हो सकती है। ऐसे में आपको ऑयली और क्रीमी कॉस्‍मेटिक्‍स के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए। इसके बजाय आप हल्‍के प्रॉडक्‍ट का उपयोग करें और सोने से पहले उसे रिमूव ज़रूर करें।

6) तेल का कम उपयोग करें

अगर आपके माथे पर मुंहासे होते हैं, तो आपको सिर पर तेल के अत्‍यधिक इस्‍तेमाल से बचना चाहिए। क्‍योंकि आपकी त्‍वचा पहले से ही ऑयली है और स्किन पर ज्‍यादा तेल से पिंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। ज्‍यादा तेल से आपकी स्किन के छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल होने लगेंगे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source