त्वचा और बालों के लिए बादाम तेल के 8 फायदे

बादाम का तेल मुहांसे, खुजली और डार्क सर्कल को दूर करने में सहायक होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

बादाम एक ऐसा टेस्टी ड्राई फ्रूट है जिसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। बादाम का इस्तेमाल केवल खाने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इसके अनगिनत गुणों की वजह से इसका प्रयोग सौंदर्य उत्पाद के रूप में भी किया जाता है। हम इस लेख में आपको बता रहे हैं कि मीठे बादाम के तेल से आप अपने बालों और त्वचा में कैसे निखार ला सकते हैं। पढ़ें: बादाम तेल से रातभर में ठीक करें डैमेज बाल

बादाम में क्या-क्या है

मीठे बादाम में विटामिन ई और डी व कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। बादाम का तेल खाने में प्रयोग किया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

बादाम के फायदे

बादाम त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की भी क्षमता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए बादाम के फायदे

आपने देखा होगा कि कई स्पा और मसाज पार्लर में बॉडी पर पहले मीठे बादाम का तेल लगाया जाता है। दरअसल यह तेल स्किन के उपचार के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। इतना ही नहीं इसका एंटी एजिंग प्रभाव भी पड़ता है।

1) उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में सहायक

एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण बादाम का तेल स्किन की सबसे बाहरी परत को मजबूती प्रदान करता है। यह स्किन के नमी को बनाये रखता है जिससे आपके चेहरे की झुर्रियों और पिग्मन्टेशन जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।

2) मुँहासे कम करने में सहायक

बादाम आपकी स्किन के छिद्र खोलने और उसे सही तरह से सांस लेने में मदद करता है। अगर आप बादाम के तेल को मोश्चोराइजर की तरह उयोग करेंगे तो, आपको मुहांसों का खतरा नहीं होगा।

3) अच्छा मॉश्चराइज़र

बादाम का तेल एक अच्छे मॉश्चराइजर के रूप में काम करता है। इतना ही नहीं ये आपके त्वचा को रूखेपन से भी बचाता है। यह एक अच्छा क्लेंज़र भी है, जिसका इस्तेमाल आप अपना मेकअप रिमूव करने के लिए भी कर सकती हैं।

4) खुजली कम करता है

एंटी इन्फ्लैमटरी गुणों की वजह से बादाम के तेल का उपयोग सोरायसिस जैसे त्वचा रोगों से पीड़ित लोग कर सकते हैं। यह स्किन की एपिडर्मिस से डेड स्किन सेल को रिमूव करता है और खुजली से बचाता है। इसमें मौजूद जिंक से आपकी फटी स्किन को सही करने में मदद मिलती है।

5) डार्क सर्कल का करे

बादाम के तेल चिपचिपा नहीं होता है और अच्छे मॉश्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसका इस्तेमाल अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल को हटाने के लिए कर सकते हैं।

6) स्ट्रेच मार्क्स रोकता है

बादाम का तेल स्किन में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर आपकी स्किन को स्ट्रेच मार्क्स से बचाता है। ऐसे मार्क्स अधिकतर गर्भावस्था के बाद हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह पराबैंगनी किरणों की वजह से होने वाले प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।

7) होंठों को कोमल रखें

बादाम का तेल शहद में मिलाकर रोजाना होंठों पर लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी रहते हैं।

8) बालों के लिए अच्छा

बाल  औरत  हो या मर्द सबके सुंदरता के लिए जरूरी  हैं। अगर इनकी देखभाल सही से ना की जाए, तो ये रूखे, बेजान और इनमें रूसी हो सकती है। नियमित रूप से बादाम का तेल बालों में लगाकर आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकीला रख सकते हैं। इससे रूसी ख़त्म होने में मदद मिलती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: An antiaging skin care system containing alpha hydroxy acids and vitamins improves the biomechanical parameters of facial skin.Tran D, Townley JP, Barnes TM, Greive KA.

Comparative evaluation of different co-antioxidants on the photochemical- and functional-stability of epigallocatechin-3-gallate in topical creams exposed to simulated sunlight. Scalia S, Marchetti N, Bianchi A.

Solar ultraviolet radiation, vitamin D and skin cancer surveillance in organ transplant recipients (OTRs): an update. Reichrath J.

Vitamin D: a critical and essential micronutrient for human health. Bendik I, Friedel A, Roos FF, Weber P, Eggersdorfer M.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.